नवरात्रि व्रत में डायबिटीज रोगी खाएं ये 5 फूड्स, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Navratri Diabetes Friendly Food : डायबिटीज मरीजों को नवरात्रि में व्रत रखने के दौरान अपने खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं डायबिटीज मरीज व्रत के दौरान क्या खा सकते हैं?
Navratri Diabetes Food: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कई लोग इस मौके पर 9 दिनों का फास्ट रखते हैं। फास्ट के दौरान कुछ लोग मीठा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपने फलहारी को लेकर काफी ज्यादा चिंता रहती है। अगर आप भी डायबिटीज से ग्रसित हैं और व्रत के दौरान समझ नहीं आ रहा है क्या खाएं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे फूड्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिसे आप डायबिटीज में भी पेट भरकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के व्रत में डायबिटीज मरीज किस तरह के फूड्स खा सकते हैं?
Also read: Navratri Vrat Health Tips-क्या आप आयुर्वेद के अनुसार व्रत का पालन कर रही हैं?
व्रत में खाएं कुट्ट के आटे से बनी डिशेज़

अगर आपको डायबिटीज है, तो आप व्रत में कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। यह एक तरह का फलाहारी अनाज है, तो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे से बनी रोटी, डोसा, पुरी जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर और कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है, जो आपके शरीर की एनर्जी को बनाए रख सकता है।
सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें

नवरात्रि के दिनों में अगर आप 9 दिनों का उपवास रख रहे हैं, तो इस दौरान आप सिंघाड़े के आटे से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ आप थोड़ा सा अखरोट मिक्स कर लें, यह काफी ज्यादा हेल्दी और एनर्जेटिक रहता है। डायबिटीज में सिंघाड़े का आटा और अखरोट दोनों ही काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। साथ ही इससे बनी चीजों को खाने से आपको कमजोरी महसूस नहीं होती है।
राजगिरा का आटा
शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए आप राजगिरा के आटे से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। यह डायबिटीज रोगियों के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। साथ ही इससे पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।
पनीर का करें सेवन
डायबिटीज रोगियों के लिए पनीर काफी ज्यादा हेल्दी ऑप्शन होता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, लिनोलिक एसिड और कैल्शियम होते हैं। ये सभी पोषक तत्व डायबिटीज में फायदेमंद हो सकते हैं। व्रत के दौरान आप पनीर से भुर्जी, टिक्का जैसी चीजों को बनाकर खा सकते हैं।

डायबिटीज में खाएं फ्रूट चाट
डायबिटीज से ग्रसित मरीज अपने आहार में फ्रूट चाट भी शामिल कर सकते हैं। इससे भूख भी कंट्रोल होता है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है। कोशिश करें कि फ्रूट चाट को बनाने के लिए पपीता, कीवी, संतरा जैसे फलों को शामिल करें।

डायबिटीज में अगर आप व्रत कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खाने की लिस्ट परफेक्ट हो सकती है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही नवरात्रि का उपवास रखें।
