akbar birbal dusht kaajee
dusht kaajee

dusht kaajee Story in Hindi : काजी ने शांति के साथ कहा, ‘मैंने तो तुम्हारी थैली को देखा नहीं कि उसमें क्या है? तुमने जैसी मुहरबंद थैली दी, वैसी मैंने तुम्हें लौटा दी। अब तुम जाओ।’

बुढ़िया शोर मचाती रही, किंतु काजी ने उसकी एक बात न सुनी। आखिर उसने बादशाह से न्याय की प्रार्थन की, ‘जहाँपनाह! काजी ने मेरे साथ दगा किया है। थैली में मेरी कुल जमा-पूँजी थी। अब मैं क्या करूँ?’

किंतु काजी अपनी बात पर अड़ा रहा।

बुढ़िया के साथ न्याय जरूरी था। अकबर ने बीरबल से सलाह की। बीरबल बोले, ‘जहाँपनाह, मेरे खयाल से काजी ने थैली फाड़कर उसमें से रुपए निकाल लिए हैं। बाद में उसे किसी होशियार रफूगर से रफू करवा दिया है।’

‘फिर भी बिना सबूत के फैसला कैसे हो?’ बादशाह ने पूछा।

‘जहाँपनाह, आज रात को सोते समय आप अपनी चादर का एक कोना फाड़ दीजिए। फिर देखिए क्या होता है?’ बीरबल ने सुझाव दिया।

दूसरे दिन बीरबल के सुझाव के अनुसार अकबर ने चादर का एक कोना फाड़ दिया। रात को जब वह सोने गए तो उन्होंने देखा कि चादर को बहुत होशियारी से रफू कर दिया गया है। उसे देखकर यकीन ही नहीं होता था कि यह कभी फटी भी थी।

अकबर ने पहरेदार को बुलाया और पूछा, ‘इसे किसने रफू किया है?’

पहरेदार ने सफाई दी, ‘जहाँपनाह, मेरी खता माफ हो। सजा पाने के डर से मैं शहर के सबसे होशियार रफूगर के पास गया था। उसी ने इसे रफू किया है।’

‘ठीक है। अब तुम जाओ और कल को उस रफूगर को दरबार में हाजिर करो।’ अकबर ने हकुम दिया।

दूसरे दिन रफूगर को दरबार में लाया गया। बादशाह ने उससे पूछा, ‘यह बताओ, कुछ दिन पहले तुमसे किस-किसने काम कराया था?’

रफूगर ने काँपते हुए कहा, ‘जहाँपनाह, काजी साहब ने। मैंने उनकी ठीकरों से भरी थैली रफू की थी।’

इसके बाद काजी को दरबार में बुलाया गया। वहाँ रफूगर को देखकर उसके होश गुम हो गए। वह जमीन पर गिरकर गिड़गिड़ाने लगा, ‘जहाँपनाह, मैं कबूल करता हूँ कि इस औरत के सिक्के मैंने ही लिए थे।’

अकबर ने हुक्म दिया, ‘काजी, तुम्हें बरखास्त किया जाता है। इस बुढ़िया को चुकाने के बाद तुम्हारे पास जो भी दौलत बचेगी, उसे शाही खजाने में जमा कर दिया जाएगा।’

इस इंसाफ से बुढ़िया बहुत खुश थी। अकबर अपने प्रिय बीरबल : के बारे में सोच रहे थे।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…