Cobadex CZS Tablet : आपने अक्सर कई लोगों में पोषण की कमी होते हुए देखा होगा। ये समस्या लाइफस्टाइल हैबिट्स या फिर डाइटरी हैबिट्स के कारण सामने आती है, और पोषण की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में Cobadex CZS एक बेहद कारगर और बेहतरीन दवा है। इस दवा को आप बिना डॉक्टर के परामर्श के भी ले सकते हैं। इसके अलावा भी आप कोबाडेक्स (Cobadex CZS Tablet) के सेवन कई अन्य लाभ उठा सकते हैं। इस विषय में विस्तार से जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़िएगा।
Read More: केटोरोल डीटी टैबलेट I निमेसुलाइड टैबलेट
कोबाडेक्स टैबलेट के बारे में संपूर्ण जानकारी : Complete Information About Cobadex CZS Tablet

Cobadex Czs Tablet पोषण की कमी वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन दवा है जिसमे मुख्य रूप से फॉलिक एसिड, स्यानोकोबलामीन , निकोटिनामाइड , विटामिन बी6, क्रोमियम , सेलेनियम, जिंक आदि मौजूद होते हैं, जो इस दवा को असरदार बनाते हैं। इस टैबलेट को लेने से पहले एक बार डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना बेहतर होता है, क्योंकि कई परिस्थितियों में मरीज की मेडिकल हिस्ट्री और एज के अनुसार इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
Cobadex CZS टैबलेट की रसायनिक संरचना : Cobadex CZS Composition in Hindi
कुपोषण की समस्या को दूर करते हुए आपकी हेल्थ को बेहतर बनाने वाली इस दवा में मुख्य रूप से फॉलिक एसिड, निकोटिनामाइड, स्यानोकोबलामीन, विटामिन बी6, क्रोमियम, सेलेनियम और जिंक मौजूद होते हैं।
फॉलिक एसिड
इस दवा का एक मुख्य तत्व फॉलिक एसिड है, जो खास तौर पर शरीर के उचित शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पोषक तत्व प्रदान करने का काम करता है। साथ ही यह ब्लड फॉर्मेशन और एनीमिया को कंट्रोल करने के लिए भी काम करता है।
स्यानोकोबलामीन
यह एक ऐसा इंग्रेडिएंट है, जो मुख्य तौर पर ब्लड में हेमोग्लोबिन और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करता है। इससे यह दवा आपके बॉडी में एनीमिया को भी कंट्रोल करती है।
निकोटिनामाइड
इस दवा में मौजूद निकोटिनामाइड बेहतर शारीरिक और मानसिक क्रिया के लिए बॉडी को स्ट्रेंथ देने का काम करता है।
विटामिन बी6
इस दवा में मौजूद विटामिन बी 6 बॉडी की इम्यूनिटी को मजबूत करती है। साथ ही ये नर्वस सिस्टम को भी मजबूत करती है।
क्रोमियम
डायबिटीज को कंट्रोल करने से लेकर ब्लड में लिपिड पर शुगर की मात्रा का ध्यान करने तक यह तत्व बेहद कारगर है । साथ ही यह ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हुए हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है।
सेलेनियम
Cobadex में मौजूद सेलेनियम बॉडी में होमियोस्टैसिस यानिकि किसी बॉडी पार्ट या बॉडी सिस्टम के एब्नॉर्मल एक्शन को ठीक करता है। साथ ही यह स्ट्रेस यानिकि तनाव और वीकनेस यानिकि कमजोरी के दौरान शरीर को स्ट्रेंथ देता है।
जिंक
जिंक मुख्य तौर पर सूजन को कम करने का काम करता है। यह ब्लड में ग्लूकोज लेवल को भी बैलेंस करता है, साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूती प्रदान करता है।
Read More: सिनारेस्ट टैबलेट की रासायनिक संरचना I यूनिएंजाइम टैबलेट की रासायनिक संरचना
Cobadex CZS टैबलेट के उपयोग : Cobadex CZS Tablet uses in Hindi

Cobadex CZS एक ऐसी दवा है जो निम्नलिखित बिमारियों में अपना कमाल दिखाती है।
मुख्य लाभ
- पोषण की कमी – अगर आप पोषण की कमी से जूझ रहे हैं, तो Cobadex CZS एक बेहद कारगर दवा है।
- अन्य लाभ – इसके अलावा यह दवा शुगर यानिकि डायबिटीज के इलाज में, कमजोरी को दूर करने में और बॉडी को मजबूत इम्यूनिटी प्रदान करने में काम आती है।
Read More: केटोरोल डीटी का इस्तेमाल कैसे करें I निमेसुलाइड टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
Cobadex CZS टैबलेट के फायदे: Cobadex CZS Tablet Benefits in Hindi
यह दवा मुख्य तौर पर पोषण की कमी को दूर करने और डायबिटीज, एनीमिया और बॉडी वीक इम्यूनिटी के इलाज में काम करती है।
यह दवा मुख्य तौर पर पोषण की कमी को दूर करने और डायबिटीज, एनीमिया और बॉडी वीक इम्यूनिटी के इलाज में काम करती है।
Cobadex CZS टैबलेट के साइड इफेक्ट एवं नुकसान : Cobadex CZS Tablet Side Effects in Hindi

मेडिकल साइंस में जैसे हर दवा में फायदे होते हैं, वैसे ही कुछ केसेज में वह नुकसानदायक भी हो सकती है। हालांकि Cobadex CZS के दुष्प्रभावों के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कई बार अधिक मात्रा में इस दवा के सेवन से आपको सिरदर्द, जी मिचलाना, उल्टी, पेट की परेशानी, लूजमोशन यानिकि दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ समय में यह समस्या खुद ठीक हो जाती हैं।
Cobadex CZS टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें : How to Take Cobadex CZS Tablet in Hindi
Cobadex CZS Tablet एक बेहद कारगर दवा है, जो आपको बॉडी वीकनेस, स्ट्रेस, शुगर आदि से राहत देने का काम करती है। हालांकि इस दवा की डोज उम्र, गंभीरता और मेडिकल हिस्ट्री पर डिपेंड करती है। Cobadex CZS टैबलेट के रूप में उपलब्ध एक दवा है जिसको आप स्वयं से भी ले सकते हैं लेकिन इसे डॉक्टर के बताए अनुसार लेना बेहतर है। इस दवा के बेहतर फायदे के लिए इसका सेवन भोजन के बाद करना चाहिए। इस दवा को बिना तोड़े, बिना चबाए सटकना ही बेस्ट है।
Cobadex CZS टैबलेट की कीमत: Cobadex CZS Tablet Price
Cobadex CZS दवा 102 रुपए की 15 टैबलेट के रेट से मार्केट में उपलब्ध है।
दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है
Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…
डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending
DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…
इपटोइन 100 टैबलेट(Eptoin 100 Tablet in Hindi) उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Eptoin 100 Tabletin Hindi: इपटोइन 100 टैबलेट का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है l यह मस्तिष्क…
नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…
रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Relent Tablet in Hindi : रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…
लूझ सिरप (Looz Syrup in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Looz Syrup: बहुत से लोगों की यह समस्या होती है कि उनका पेट सही से साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें बेचैनी महसूस…
सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।
सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…
डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
Cobadex CZS टैबलेट का क्या उपयोग है?
Cobadex CZS टैबलेट के साथ में किन किन पदार्थों से दूरी बना लेनी चाहिए?
क्या Cobadex CZS टैबलेट के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं?
Cobadex CZS टैबलेट के अत्यधिक सेवन से क्या होता है?
Cobadex CZS टैबलेट की एक टैबलेट छूट जाने पर क्या करें?
क्या बच्चों के लिए Cobadex CZS टैबलेट का सेवन सेफ है?
क्या Cobadex CZS और कोबाडेक्स टैबलेट एक ही है?
क्या Cobadex CZS के सेवन से वजन बढ़ता है?
Cobadex CZS में कौन कौन से साल्ट मौजूद है?
क्या हम रोज, नियमित रूप से Cobadex CZS का सेवन कर सकते हैं?
क्या Cobadex CZS केवल एक मल्टीविटामिन है?
क्या Cobadex CZS स्टेरॉयड है?
क्या Cobadex CZS में विटामिन सी भी होता है?
Cobadex CZS टैबलेट का सेवन बंद करना उचित होगा?
