वजन कम करने में किस तरह काम आता है चिया बीज
चिया बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को नकारात्मक प्रभावों से बचाने का काम करते हैं।
Chia Seeds for Weight Loss: तेजी से वजन घटाने के लिए चिया सीड्स का नाम सबसे पहले सामने आता है। चिया के सीड्स में कई लाभकारी गुण मौजूद होते हैं। चिया बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को नकारात्मक प्रभावों से बचाने का काम करते हैं। चिया सीड्स पेट की सेहत को भी दुरुस्त रखते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज से भी बचाता है। ये हमारे शरीर में भोजन को पचाने में मदद करता है। तेजी से वजन कम करने के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प के रूप में देखा जाता है। ये हमारे हड्डियों को मजबूत और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। आज हम आपको बताने वाले है कि चिया के सीड्स के सेवन से हमारे शरीर को क्या फायदे और नुकसान पहुंचते हैं।
चिया बीज के फायदे
वेट लॉस

तेजी से वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में चिया के बीज को शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो खाने के बाद पचने में काफी समय लगाता है, जिस कारण आपका पेट लंबे समय के लिए भरा लगता है और आपको भूख भी नहीं लगती है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
मिनरल्स
चिया सीड्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इनका काम हमारे शरीर में नमक की मात्रा को सामान्य बनाएं रखने का होता है। अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से पानी को शरीर से जाने की जगह नहीं मिलती है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बनता है। जो व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर से गुजर रहे हैं, उन्हें चिया बीज का सेवन करना चाहिए।
सूजन में आराम

चिया बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी भी मौजूद होता है, जो सूजन जैसी समस्याओं में आराम पहुंचाती है। डाइट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण वाले खाने को शामिल करना जरुरी है, क्योंकि इससे शरीर में कई बीमारी टल जाती हैं। अगर आपको भी शरीर में सूजन जैसी समस्याएं परेशान करती है, तो आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते है।
कब्ज से राहत

जिन लोगों को कब्ज की शिकायत है, उन्हें प्रतिदिन चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें कब्ज में राहत मिल सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सही मात्रा में फाइबर लेने से पाचन शक्ति अच्छे से काम करती है।
स्ट्रांग इम्यूनिटी
चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो हमारे इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होते हैं। प्रतिदिन खानें में चिया सीड्स शामिल करने से हम कई तरह के बाहरी बीमारियों से बचते हैं।
नींद के लिए जरूरी

आजकल के व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण लोगों को अनिद्रा और तनाव जैसी परेशानियां होती है, जिसकी वजह से उनके सेहत पर भी काफी असर पड़ता है। चिया सीड में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से चिंता और अनिद्रा की समस्या कम हो सकती है।
मजबूत हड्डियां
हमारे शरीर के हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। अगर आपको कैल्शियम की कमी है, तो आप अपने डाइट में चिया सीड्स शामिल करें। इसमें फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखता है।
वजन कम करने के लिए इस तरह करें चिया बीज का सेवन
वजन कम करने के लिए आप चिया सीड्स को अपनी डाइट में अलग-अलग तरह से शामिल कर सकते हैं। इसका फ्लेवर अधिक स्ट्रॉन्ग नहीं होता है, जिस वजह से इन्हें किसी भी डिश का हिस्सा बनाने से पहले बहुत ज्यादा नहीं सोचना पड़ता है। आप चाहे तो चिया सीड्स को पानी में मिलाकर भी पी सकते है। अगर आप चिया सीड्स का पानी ना पीना चाहें तो इसे स्मूदी या सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा दूध में चिया सीड्स को मिलाकर ड्रिंक्स बनाई जा सकती है। कई लोग तो दही के साथ भी चिया सीड्स मिलाकर खाना पसंद करते हैं।
चिया बीज और पानी

अपनी डाइट में चिया सीड्स को शामिल करने का ये सबसे सरल तरीका है। चिया बीज पानी बनाने के लिए 1/4 कप चिया बीज और 4 कप पानी चाहिए। चिया बीज पानी में लगभग 20-30 मिनट के लिए भिगने दें और फिर चिया बीज के पानी का सेवन कर लें। आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए पानी में नींबू रस मिला सकते है।
चिया बीज और सलाद

अगर आपको सलाद खाना पसंद है, तो आप अपने सलाद में भी चिया बीज को मिला सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
चिया बीज और दलिया
अगर आप अपने खाने में दलिया को भी शामिल करते हैं, तो आप चाहे तो दलिया में ही चिया बीज को मिलाकर खा सकते हैं। इसमें एक टीस्पून चिया बीज डालें और इसका स्वाद लें।
चिया बीज और योगर्ट
चिया बीज डाइट में शामिल करने के लिए योगर्ट में सिर्फ एक चम्मच चिया बीज डाले। आप चाहे तो साबुत या फिर पीसकर भी चिया बीज को योगर्ट में मिला सकते हैं।
चिया बीज की चाय

भारतीय घरों में चाय पीना बेहद आम बात है। अगर आप भी सुबह सवेरे चाय पीते हैं, तो उसमें एक चम्मच चिया बीज मिलाएं और थोड़ी देर उसे गैस पर उबलने दें। पहले बीज ऊपर नज़र आएंगे लेकिन कुछ समय बाद यह चाय में नीचे चले जाएंगे। इसके बाद आप उसे छान के पी लें।
चिया बीज और आइसक्रीम
अगर आप चिया सीड्स को काफी स्वादिष्ट बनाकर खाना चाहते हैं, तो आप इसकी घर पर आइसक्रीम भी बना सकते हैं। इससे खाने में स्वाद भी आ जाएगा और यह आपके सेहत को भी फायदा पहुंचाएगा।
वजन कम करने के लिए खा रहे हैं चिया सीड्स, तो जानें इसके साइड इफेक्ट्स
चिया बीज के अनेक फायदे हैं, लेकिन अगर कोई भी चीज सही मात्रा में ना ली जाए, तो उसके नुकसान भी पहुंच सकते हैं, जिसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।
लो ब्लड प्रेशर

अगर आपको ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं परेशान करती है, तो आपको चिया बीज का संभलकर सेवन करना चाहिए। इसके अधिक सेवन से आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती हैं।
पेट में परेशानी
चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जिस वजह से अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं, तो आपको डाइजेशन में दिक्कत हो सकती है और कब्ज की समस्या भी परेशान कर सकती है।
एलर्जी

कई लोगों को किसी प्रकार के बीच की एलर्जी होती है। ऐसे में चिया सीड्स के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से एक बार राय विमर्श जरूर करें। वैसे चिया बीज से होने वाले एलर्जी की संभावनाएं काफी कम होती है।
दवाई के साथ चिया बीज ना खाएं
अगर आप डायबिटीज के अलावा किसी गंभीर बीमारी की कोई दवाई ले रहे हैं, तो उससे पहले चिया सीड्स को खाने में शामिल ना करें। या फिर अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि जब चिया बीच को किसी दवाई के साथ लिया जाता है, तो उसके बुरे परिणाम आपके शरीर में दिखाई दे सकते हैं।
त्वचा के लिए चिया बीज के फायदे

स्किन रहेगी ग्लोइंग
चिया सीड्स में कई पोषक तत्व मौजूद है, जिनमें विटामिन सी, फोलेट, आयरन, पोटेशियम और विटामिन ए का नाम शामिल है, जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग रहने में मदद करता है। आप चाहे तो फिर उसका पेस्ट बनाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
स्किन को रखे हाइड्रेटेड
चिया सीड्स काफी ज्यादा मात्रा में पानी को सोखते है। इसलिए चिया सीड्स शरीर के लिए एक हाइड्रेटिंग एलिमेंट की तरह काम करता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखते हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
आप चिया सीड्स को पीसकर रात में सोने से पहले अपनी स्किन पर लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी।
कम करता है चेहरे की सूजन
चिया सीड्स की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह हमारे शरीर में होने वाली सूजन की समस्या को कम करते हैं। गर्मियों के मौसम में ये हमारी त्वचा को स्वस्थ और स्मूथ रखने में मदद करते हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
आप प्रतिदिन सुबह नाश्ते में चिया सीड्स खा सकती है। इसके साथ ही इसका पेस्ट बनाकर नहाने से पहले पूरे शरीर पर लगा सकती हैं।
FAQ | क्या आप जानते हैं
चिया सीड्स कब नहीं खाना चाहिए?
चिया सीड को कैसे खाना चाहिए?
चिया सीड्स कितने रुपए किलो है?
चिया के बीज कहाँ मिलते हैं?
चिया सीड्स लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?
चिया सीड्स से पेट की चर्बी जल्दी कैसे कम करें?
एक दिन में कितना चिया के बीज खाने चाहिए?
