बढ़ती उम्र में भी हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये न्यूट्रिएंस: Old Age Diet
Nutritional requirements for old age

Old Age Diet: हर उम्र में शरीर की जरूरतें बदलने लगती हैं। उम्र के साथ हर किसी को अलग मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे ही बढ़ती उम्र के साथ सही पोषण लेना हर किसी के लिए जरूरी हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि बढ़ती उम्र के साथ आपकी बॉडी की किस चीज की कितनी जरूरत है।

कैल्शियम

उम्र के साथ बॉडी कैल्शियम का अवशोषण सही से नहीं कर पाती और इसकी कमी होने लगती है। ऐसे में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और आसानी से टूट भी सकती हैं। इसकी वजह से अक्सर महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो जाती है। 50 से अधिक उम्र की महिलाओं और 70 से अधिक उम्र के पुरुषों को इसकी पूर्ति के लिए दूध, दही और पनीर का सेवन करना चाहिए।

विटामिन बी 12

ये विटामिन आपके ब्लड और नर्वस सेल्स को बनाने का काम करता है। इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप मांस, मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विटामिन डी

कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए विटामिन डी बहुत ही जरूरी है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी फैटी फिशेज को शामिल कर सकते हैं।

यह भी देखें-शेखर कम्मुला के साथ काम करने जा रहे धनुष, अगले प्रोजेक्ट ‘डी51’ का किया एलान: Dhanush in D51

मैगनीशियम

यह आपके शरीर को प्रोटीन और बोन्स के निर्माण में मदद करता है। इसके साथ ही ये आपके ब्लड शुगर को भी मैनेज करता है। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ इसकी सही मात्रा लेना बहुत ही जरूरी हो जाता है। मेवे, बीज और पत्तेदार सब्जियों के सेवन से आपको मैगनीशियम की पूर्ति हो सकती है।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...