परफेक्ट लुक के लिए कैरी करें इस डिज़ाइन के बनारसी ब्लाउज: Banarasi Saree Blouse Design
Banarasi Saree Blouse Design

इस डिज़ाइन के बनारसी ब्लाउज लगेंगे खूबसूरत

बनारसी साड़ी में अगर आप परफेक्ट लुक चाहती हैं, तो कई तरह के डिज़ाइनर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

Banarasi Saree Blouse Design: बनारसी साड़ी का क्रेज शायद ही कभी खत्म हो पाए। लगभग हर शादी में लड़कियों को एक न एक बनारसी साड़ी जरूर दी जाती है। यह साड़ी की एक ऐसी वैरायटी है, जिसे न सिर्फ हमारी मां बल्कि हमारी दादी-नानी और उनके पूर्वज भी पहना करते थे। यह हर सीजन में किसी खास अवसरों पर पहनी जाती है। बनारसी साड़ी पहनने के बाद का लुक काफी क्लासी और फैशनेबल दिखता है। आज भी कई महिलाओं की अलमारी में एक न एक बनारसी साड़ी जरूर होगी। बनारसी साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इसके साथ कई तरह के डिज़ाइनर ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे डिज़ाइनर ब्लाउज के बारे में बताएंगे, जिससे आपका लुक परफेक्ट नजर आएगा।

कॉलर ब्लाउज दे सकता है परफेक्ट लुक

परफेक्ट लुक के लिए कैरी करें इस डिज़ाइन के बनारसी ब्लाउज:
Banarasi Saree Blouse Design

कॉलर ब्लाउज डिज़ाइन को आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आप बनारसी साड़ी के साथ कॉलर ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। कॉलर ब्लाउड में आपको कई तरह के बेहतर विकल्प मिल जाएंगे, जैसे- गला बंद कॉलर, नेट वाले कॉलर ब्लाउज, ओपन कॉलर, जालीदार कॉलर ब्लाउज इत्यादि। कॉलर ब्लाउज को आप अलग-अलग तरह से डिज़ाइन करवा सती हैं। अगर आप बनारसी साड़ी कैरी कर रही हैं, तो इन डिज़ाइन को एक बार जरूर ट्राई करें। मार्केट में आपको सिंपल कॉलर ब्लाउज बहुत ही आसानी से मिल सकता है।

यह भी देखे-हाथों को स्टाइलिश लुक दे गुलाब जाल वर्क मेहंदी डिज़ाइन: Rose Mehndi Design

बोट नेक ब्लाउज है काफी खूबसूरत

Boat-neck-Blouse
Boat-neck-Blouse

बनारसी साड़ी के साथ बोट नेक ब्लाउज काफी अच्छा लग सकता है। बोट नेक ब्लाउज को इसलिए बोट नेक कहा जाता है, क्योंकि इसके गले का डिज़ाइन बोट की शेप में होता है। यह डिज़ाइन बहुत ही सिंपल है। लेकिन इस सिंपल से ब्लाउज के साथ आप काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

बनारसी साड़ी के साथ कैरी करें ऑफ शोल्डर ब्लाउज

off-Shoulder-Blouse
Off Shoulder Blouse

बनारसी साड़ी में थोड़ा अलग दिथना चाहती हैं, तो इसके साथ ऑफ शॉल्डर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इन दिनों ऑफ शोल्डर ब्लाउज का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में आप बनारसी साड़ी के साथ इस तरह का ब्लाउज पहनें। इसके साथ आप स्टाइलिश एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं, जैसे- मोतियों की माला या फिर चोकर। यह आपको काफी यंग लुक दे सकता है। साथ ही आप दूसरों से हटकर नजर आएंगे।

बैकलेस ब्लाउज से लाएं स्टाइलिश लुक

अगर आप थोड़ा मॉर्डन लुक चाहती हैं, तो बनारसी साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज कैरी करें। इस तरह के ब्लाउज को आप अपने शादी के किसी भी फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप ब्लाउज में तरह-तरह के खूबसूरत लटकने भी गलवा सकती हैं। वहीं, डिज़ाइनर से फ्रंट में थोड़ा हैवी वर्क भी करवा सकती हैं। बैकलेस ब्लाउज से आप काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आएंगी।

Backless-Blouse
Backless Blouse

बनारसी साड़ी के साथ अगर आप थोड़ा सा स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं, तो इस तरह के ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...