पैरों को कमजोर कर सकती हैं आपकी ये आदतें: Bad Habits For Feet
Bad Habits For Feet

पैरों को कमजोर कर सकती हैं ये आदतें

Bad Habits For Feet : पैरों कमजोर होने पर शरीर की कई समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिसकी वजह से आपके पैरों की हड्डियां काफी ज्यादा कमजोर हो सकती हैं। आइए जानते हैं आपकी किन आदतों की वजह से हड्डियां होती हैं कमजोर?

Bad Habits For Feet : आज के समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं में पैरों की कमजोरी शामिल है। पैर हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है, जो शरीर के पूरे भार को ढोता है। ऐसे में पैरों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। अगर आपका पैर कमजोर हैं, तो चलने फिरने में परेशानी होने के साथ-साथ कई अन्य तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में पैरों को मजबूत बनाना बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपके पैरों की मजबूती बेहतर हो, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जी हां, पैरों का कमजोर होने का कारण आपकी कुछ खराब आदते हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन कारणों से आपके पैर हो सकते हैं कमजोर?

लंबे समय तक बैठे रहना

Bad Habits For Feet
Long Time Sitting

डेस्क जॉब करने वालों को लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना पड़ता है, जिसका असर पैरों पर भी पड़ता है। ऐसे में आप अपने कामकाज से बीच-बीच में थोड़ा सा गैप लेकर टहलें। टहलने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे आपके पैरों को मजबूती मिलती है। अगर आप चाहते हैं आपके पैर मजबूत हो, तो अपने पैरों को रोजाना कुछ मिनटों तक जरूर टहलें।

क्रॉस करके बैठना

Long Time Cross Sitting
Bad Habits For Feet-Long Time Cross Sitting

यदि आप लंबे समय तक अपने पैरों को क्रॉस करके बैठते हैं, तो भी आपके पैरों कमजोर पड़ सकते हैं। दरअसल, जब आप पैरों को क्रॉस करके बैठते हैं, तो इसकी वजह से आपके पैरों की नसों पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से पैरों पर अधिक असर पड़ सकता है। ऐसे में अपने पैरों को क्रॉस करके अधिक समय तक न बैठें।

जरूरत से अधिक एक्सरसाइज

नियमित रूप से एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन जरूरत से अधिक एक्सरसाइज आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है। मुख्य रूप से इससे आपके पैरों पर असर पड़ता है। इसलिए ओवर एक्सरसाइज से बचें। यह आपके पैरों की मसल्स पर असर डाल सकता है। इससे काफी ज्यादा दर्द और ऐंठन की परेशानी हो सकती है।

Exercise
Bad Habits For Feet-Exercise

धूप में जाने से बचना

कुछ लोगों को धूप में जाने से बहुत ही परेशानी होती है। ऐसे लोगों की हड्डियों को असर पड़ सकता है, जो पैरों पर भी असर डालती है। मामूल हो कि हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है। वहीं, सूर्य की किरणें विटामिन डी का प्रमुख स्त्रोत होती हैं। ऐसे में अगर आप धूप में जाने से परहेज करते हैं, तो इससे आपकी हड्डियों पर असर पड़ सकता है।

Sun Exposure
Bad Habits For Feet-Sun Exposure

शरीर का वजन अधिक होना

शरीर का वजन काफी ज्यादा होने पर भी पैर कमजोर हो सकते हैं। क्योंकि इसके आपके शरीर का अधिक भार पैरों पर पड़ता है, जो पैरों को कमजोर कर सकता है। ऐसे में अपने वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करें, इसके लिए आप हेल्दी आहार और नियमित रूप से एक्सरसाइज पर ध्यान दें।

Weight Gain
Weight Gain

पैरों को अगर आप मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें। ताकि आपका शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रह सके। वहीं, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर की मदद जरूर लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...