Mandukasana Benefits: एक महिला अपनी पूरी जिंदगी में अपने शरीर में कई तरह के बदलाव देखती है। बचपन से लेकर जवानी तक और फिर बुढ़ापे में भी उसे अपने शरीर में कई तरह की तकलीफें देखनी पड़ती हैं। जवानी में पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के बाद बुढ़ापे में महिलाओं को मेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। पूरे जीवन के इस दर्द को सहने के लिए एक महिला का मजबूत होना और फिजिकली फिट होना बहुत ही जरूरी हो जाता है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का बहुत ही खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। कई ऐसी एक्सरसाइज और योग हैं, जिनका आपको रोजाना अभ्यास करना चाहिए।
यह भी देखें-आंखों के नीचे बढ़ गई है सूजन, इन उपायों से करें कम: Remedies For Puffy Eyes
कुछ ऐसे योगासन हैं, जो महिलाओं की तकलीफों को दूर कर सकते हैं, जिनका आपको जरूर ही अभ्यास करना चाहिए। ऐसे ही एक आसन है मंडूकासन। मंडूकासन महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी माना गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मंडूकासन के फायदों और इसे करनी की सही विधि के बारे में बताएंगे।
हेल्थ और वेलनेस कोच महक खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए मंडूकासन के फायदों के बारे में बताया है। एक्सपर्ट कहती हैं कि जब हम मंडूकासन का अभ्यास करते हैं, तो हमारा शरीर बिल्कुल किसी मेंढ़क जैसा दिखना चाहिए। इसके अभ्यास से आपके पेल्विक और नाभि के आसापास के हिस्से पर प्रेशर पड़ता है।
इसके अभ्यास से महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी कई तकलीफें भी दूर होती हैं। इस आसन के अभ्यास से पेट की मसल्स को मजबूती मिलती है। इसके अलावा इससे आपको बैली फैट से भी छुटकारा मिलता है। इस आसन को करना थोड़ा सा मुश्किल है, लेकिन थोड़े से अभ्यास के बाद आप इसे आसानी से कर सकते हैं।
मंडूकासन करने की सही विधि
- मंडूकासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर आराम से बैठ जाएं।
- अब अपनी बॉडी को रिलैक्स करें और एक लंबी सांस लें।
- इसके बाद अपने पैरों को दीवार की ओर करके पेट के बल लेट जाएं।
- अगले स्टेप में अपनी कोहनियों को मोड़कर मैट पर टिकाएं।
- इसके बाद अपने पैरों को भी घुटनों से मोड़ें और मेंढ़क की तरह पोज बनाएं।
- अब एक गहरी सांस लें।
- सांस को छोड़ते हुए अपने पैरों की मदद से शरीर को आगे की ओर पुश करें।
- अब शरीर को थोड़ा सा पीछे की ओर ले जाएं और हिप्स से पैरों को छूने का प्रयास करें।
- इसी पोज में बने रहें और सांस को अंदर बाहर करें।
- अब अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- इस आसन को कम से कम 3-4 बार दोहराएं।
मंडूकासन के फायदे क्या हैं

- इस आसन को करने से रिप्रोडक्टिव सिस्टम में सुधार आता है।
- इसके अभ्यास से आपको पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
- इसका अभ्यास करने से आपको बैली फैट और हिप्स के फैट से भी राहत मिलती है।
- इसे करने से आपकी बॉडी और हिप्स में फ्लेक्सिबिलिटी आती है।
- इसका अभ्यास आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बैलेंस करता है।
- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी यह आसन बहुत ही फायदेमंद माना गया है।
- इस आसन से आपके ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार आता है।
