keep eyes hydrated
how to hide puffy eyes with makeup

Remedies For Puffy Eyes: डिजिटल जमाने के साथ लोगों के स्क्रीनटाइम में बढ़ोतरी होती जा रही है। इसकी वजह से आंखों के नीचे सूजन आने लगती है, जिसे पफीनेस भी कहते हैं। आंखों के नीचे पफीनेस के कई कारण हो सकते हैं। आंखों के नीचे और चेहरे पर पफीनेस की ये समस्या नींद में कमी होना, स्ट्रेस लेना, गलत तरीके से सोने और एल्कोहल के सेवन करने से हो सकती है।

यह भी देखे-इन फलों को खाने से कोसो दूर रहती है डाइबिटीज, डाइट में करें शामिल: Diabetes Control Fruits

आंखों के नीचे इस सूजन की वजह से चेहरे की खूबसूरती खराब होने लगती है और आपके फीचर्स भी बदले से दिखने लगते हैं। ऐसे में महिलाएं पफीनेस को दूर करने के लिए कई ट्रीटमेंट या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने लगती हैं, लेकिन आपको बता दें आप इससे बहुत आसानी से राहत पा सकती हैं।

घर में पड़ी कुछ चीजों की मदद से आप आंखों के नीचे आने वाली पफीनेस से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में।

खीरे से दूर होगी आंखों की सूजन

Remedies For Puffy Eyes
cucumber for eyes

चेहरे की सूजन को कम करने के लिए खीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे की सूजन को कम करने में बहुत ही कारगर होते हैं। आंखों की सूजन को कम करने के लिए खीरे को धोकर स्लाइस में काट लें। इसे अपनी आंखों पर आधे घंटे के लिए रखें। इस नुस्खे को रोजाना कुछ देर के लिए आजमाएं।

टी बैग्स के इस्तेमाल से कम होगी सूजन

tea bags
tea bags

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की पफीनेस कम हो सकती है। इसके लिए इस्तेमाल किए हुए टी बैग्स को कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसे आंखों पर कुछ देर मसाज करके 20 मिनट के लिए लगाएं रखें। इससे आपको काफी असर दिखाई देगा।

गुलाब जल से कम होगी सूजन

rose-water
rose water for puffy eyes

आंखों के नीचे आने वाली पफीनेस को दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की सूजन तो कम होगी ही इसके चेहरे का निखार भी बढ़ेगा। इसके लिए गुलाब जल को कॉटन बॉल्स में भिगोकर आंखों के ऊपर 20 मिनट के लिए रखें। इससे आपको ठंडक का भी अहसास होगा।

आइस मसाज से कम होगी सूजन

शरीर के किसी भी हिस्से की सूजन को कम करने के लिए बर्फ से मसाज करना काफी पुराना नुस्खा है। इसकी मदद से आप चेहरे और आंखों के नीचे की सूजन को भी कम कर सकते हैं। इसके लिए आप एक आइस क्यूब लें और इससे आंखों की मसाज करें। इससे आपको काफी हद तक फायदा महसूस होगा।

एलोवेरा का करें इस्तेमाल

aloe vera
aloe vera gel for puffy eyes

एलोवेरा का इस्तेमाल आपकी कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है। अगर आपकी आंखों की सूजन भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है, तो इसे दूर करने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल आंखों के ऊपर सावधानी से लगाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आंखों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

आप भी इन नुस्खों को आजमाकर अपनी आंखों की सूजन को कम कर सकती हैं। घर में पड़ी चीजों के इस्तेमाल से ही आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग सकते हैैं।