बेहद स्टाइलिश हैं विजय देवरकोंडा, दिखना चाहते हैं हैंडसम तो इन फैशन स्टेटमेंट्स को करें फॉलो: Vijay Deverakonda Style
Vijay Deverakonda Style

Vijay Deverakonda Style: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और हैंडसम एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खुशी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में विजय के साथ नजर आएंगी ब्यूटिफुल एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु। विजय जितने हैंडसम हैं उतने ही स्टाइलिश भी। उनका ड्रेसिंग सेंस साउथ के अन्य हीरोज से काफी डिफरेंट है। चलिए जानते हैं विजय के बारे में कुछ खास बातें और उनके ड्रेसिंग स्टाइल के सीक्रेट।

आसान नहीं थी राह

विजय का असली नाम देवरकोंडा विजय साईं है। उनके पिता गोवर्धन राव कई टीवी सीरियल्स का डायरेक्शन कर चुके हैं। इसके बावजूद विजय का फिल्मी सफर काफी मुश्किल भरा रहा। साउथ इंडस्ट्री के सबसे महंगे हीरो में से एक यह एक्टर आज एक फिल्म के करोड़ों रुपए चार्ज करता है। लेकिन एक समय वो भी था जब उनके पास लंबे समय तक काम ही नहीं था। एक इंटरव्यू में विजय ने बताया कि उन्हें बहुत ​मुश्किल से एक फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर का काम मिला। लेकिन ये रोल करने के बाद भी उनके पास महीनों तक कोई फिल्म नहीं थी।

और फिर चमक गया सितारा

विजय का कहना है उन्हें ये पता ही नहीं था कि उन्हें रोल कैसे मिलेंगे, इसके लिए किसके पास जाना है। मुश्किल से दो फिल्में मिलीं, लेकिन शुरुआती दोनों ही फिल्में फ्लॉप हो गईं। जिसके बाद विजय के पास लगभग एक साल तक काम नहीं था। साल 2016 में फिल्म ‘पेली चोपुलु’ रिलीज हुई, जिसमें वियज लीड एक्टर थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। धीरे-धीरे उनका सितारा चमका और आज उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म अर्जुन रेड्डी उनकी सफल फिल्मों में से एक है। आज विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। साउथ इंडस्ट्री के साथ ही उन्हें बॉलीवुड में भी काफी पसंद किया जाता है।  

है खुद का क्लोदिंग ब्रांड

विजय सिर्फ एक सफल एक्टर ही नहीं है, बल्कि वे एक अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। साल 2019 में उन्होंने खुद का क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया, जिसका नाम है राउडी यू। शायद यही कारण है विजय के आउटफिट हमेशा शानदार होते हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस बहुत ही क्लासी और रॉयल है। वे अक्सर फॉर्मल सूट्स में भी ऐसी डिटेलिंग एड करते हैं जिससे उनका लुक क्लासी नजर आता है।

लेदर जैकेट विद ​पैंट

विजय हैंडसम हंक हैं और भारत के मोस्ट एलिजेबल बैचलर में से एक हैं। विजय का यह लुक गर्ल को इंप्रेस करने के लिए परफेक्ट है। विजय ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ लेदर जैकेट और लेदर पैंट वियर की। लेदर पैंट काफी अनकॉमन हैं, लेकिन इसका लुक शानदार है। ऐसे में अगर​ कुछ डिफरेंट लुक चाहते हैं तो विजय का यह लुक शानदार है।

डिफरेंट स्टाइल में जोधपुरी सूट

जोधपुरी सूट्स किसी भी शादी-फंक्शन और पार्टी में आपको काफी रॉयल लुक देते हैं। विजय का यह ब्लैक जोधपुरी सूट लुक बहुत ही इंप्रेसिव है। सूट के एक शोल्डर पर हो रही ईगल शेप की कढ़ाई इसे डिफरेंट बनाने के साथ ही स्टाइलिश भी बना रही है। विजय हमेशा की तरह इस लुक में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।

समर कूल लुक

समर फंक्शन के लिए कुछ कंफर्टेबल और स्टाइलिश ढूंढ रहे हैं तो विजय के ​इस लुक से बेहतर और क्या होगा। विजय का यह लेनिन आउटफिट काफी शानदार और रॉयल लुक दे रहा है। बेज कलर की लेनिन पैंट के साथ विजय ने खूबसूरत एम्ब्रायडरी वाला बेज कलर शॉर्ट कुर्ता वियर किया है। साथ में बेज और गोल्डन कॉटन लॉन्ग लेंथ जैकेट वियर की है। लुक में रॉयलनेस जोड़ने के लिए उन्होंने गले में एक गोल्ड चेन भी पहनी है। कुल मिलाकर विजय का यह लुक किसी भी फंक्शन में आपको सबसे डिफरेंट दिखाएगा।

ब्लैक कुर्ते में डैशिंग

विजय के डिजाइनर कुर्तों का कलेक्शन काफी अच्छा है। उनके हर कुर्ते में कुछ न कुछ ऐसी डिटेलिंग होती है, जो उनके लुक्स को बढ़ा देती है। इस सिंपल ब्लैक पठानी कुर्ते में हो रही व्हाइट डिटेलिंग इसे डिफरेंट और गुड लुक दे रही है। वहीं मैचिंग ब्लैक पायजामे को विजय ने स्टाइलिश अंदाज में अपने बूट्स में दबा रखा है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में दो गोल्डन चेन पहनकर फ्रंट बटन ओपन रखे। सिंपल कुर्ते पायजामे को आप भी विजय की तरह अलग तरीके से वियर कर सकते हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट लुक

अधिकांश युवकों की तरह विजय भी अपने कपड़ों में ब्लैक कलर को ज्यादा प्रिफरेंस देते हैं। लेकिन अपने स्टाइल में हर बार कुछ न कुछ नया करना नहीं भूलते। व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पेंट वियर करना बहुत ही कॉमन कॉम्बिनेशन है। लेकिन विजय की शर्ट के शोल्डर पर हो रही ब्लैक एलिगेंट एम्ब्रायडरी उनके पूरे लुक को शानदार बना रही है। अपने ड्रेसिंग में छोटे छोटे डिटेल जोड़कर उसे अलग कैसे बनाएं ये आप विजय से सीख सकते हैं।

सिंपल सूट को दें ​रॉयल लुक

विजय ने व्हाइट शर्ट के साथ ग्रे कलर का ब्लेजर और मैचिंग पैंट वियर की। इस ब्लेजर की पॉकेट पर ब्लैक थ्रेड से खूबसूरत एम्ब्रायडरी की गई थी। विजय का यह लुक काफी रॉयल नजर आया। अगर आप भी किसी फंक्शन में सिंपल और डिफरेंट लुक चाहते हैं तो विजय का यह स्टाइल जरूर ट्राई करें। अपने लुक को एक्टर ने ब्लैक लोफर शूज से कंप्लीट किया।

ट्रेवल लुक ऐसा भी

विजय को ट्रेवलिंग का शौक है और वे अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। 34 साल के विजय के इंस्टाग्राम पर 18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक टूर पर जाने के दौरान विजय ने एथनिक लुक चुना। उन्होंने ग्रे कलर के शॉर्ट कुर्ते के साथ व्हाइट पायजामा और जैकेट वियर की। जैकेट को डिफरेंट लुक देते हुए इसके बटन को स्लांट स्टाइल में लगाया गया था। कुर्ते पर हो रही व्हाइट थ्रेड एम्ब्रायडरी के साथ यह यह पूरा कॉम्बिनेशन बहुत ही अच्छा लग रहा था। आप भी किसी फंक्शन में इस लुक को फॉलो कर सकते हैं।

कंफर्ट लुक है बेस्ट

विजय एक ओर काफी फैशनेबल हैं तो दूसरी ओर अपनी निजी जिंदगी में वे काफी सिंपल नजर आते हैं। कंफर्ट फैशन में विश्वास रखने वाले विजय ने मैरून कलर के कुर्ते के साथ बेज कलर की पैंट वियर की। कुर्ते पर हो रही बेज कलर की एम्ब्रायडरी के साथ यह कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लग रहा था। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...