fir against vijay deverakonda
fir against vijay deverakonda

Overview:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अपने इस बयान पर घिरने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी।

FIR Against Vijay Deverakonda: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उन पर एक इवेंट के दौरान आदिवासी लोगों पर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस संबंध में मामला भी दर्ज किया गया है। क्या है पूरा माजरा, आइए जानते हैं।

ये है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर पर फिल्म रेट्रो के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान आदिवासियों पर गलत टिप्पणी करने के सिलसिले में एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि टिप्पणी अप्रैल माह में की गई थी, हालांकि इस संबंध में मामला 17 जून, 2025 को दर्ज करवाया गया है। एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की तुलना 500 साल पहले हुए आदिवासी संघर्षों से की। जिसके विरोध में विजय देवरकोंडा के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पाकिस्तानियों से तुलना गलत

यह मामला आदिवासी समुदायों की संयुक्त कार्रवाई समिति के राज्य अध्यक्ष अशोक राठौड़ की ओर से दर्ज करवाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय देवरकोंडा ने फिल्म रेट्रो के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान आदिवासी समुदायों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दिए है। यह आदिवासी समुदाय का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्टर की ओर से आदिवासियों की पाकिस्तानी आतंकवादियों से तुलना करना असंवेदनशील था।

विजय देवरकोंडा ने कहा था ये

इस इवेंट के दौरान विजय ने पहलगाम आतंकी हमले के बारे में कहा कि कश्मीर में जो कुछ हो रहा है, उसका समाधान आतंकवादियों को शिक्षित करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि कोई उनका ब्रेनवॉश न करे। उन्हें बताया जाए कि इससे उन्हें क्या हासिल होगा? कश्मीर और कश्मीरी भारत के हैं।

पाकिस्तानी खुद परेशान

इस दौरान विजय ने यह भी कहा कि भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि पाकिस्तानी खुद अपनी सरकार से तंग आ चुके हैं और अगर ऐसा ही चलता रहा तो वे उन पर हमला कर देंगे। देवरकोंडा ने आगे कहा कि वे 500 साल पहले आदिवासियों की तरह व्यवहार करते हैं, जो बिना कॉमन सेंस के लड़ते थे। इसी बयान पर विवाद गहरा गया।

एक्टर ने मांगी माफी

अपने इस बयान पर घिरने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी। उन्होंने एक्स को लिखा, मुझे पता चला है कि रेट्रो ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान मेरे द्वारा की गई एक टिप्पणी से कुछ लोग परेशान हैं। मैं पूरी ईमानदारी से बताना चाहता हूं कि किसी भी समुदाय, विशेष रूप से हमारी अनुसूचित जनजातियों को चोट पहुंचाने का बिल्कुल भी इरादा नहीं था। मैं उनका गहरा सम्मान करता हूं और हमेशा से उन्हें देश का अभिन्न अंग मानता हूं। उन्होंने लिखा कि मेरा इरादा एकता को बढ़ावा देना था। मैं कहना चाहता था कि भारत एक है, इसके लोग एक हैं और राष्ट्र को एक साथ प्रगति करनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने जानबूझकर किसी को चोट नहीं पहुंचाई है। अगर किसी को कुछ गलत लगा है तो मुझे खेद है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...