साउथ की ये फिल्में साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर करेंगी कब्जा: Upcoming South Movies 2024
इस साल साउथ की कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होंगी, जो बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देते हुए नजर आएंगी।
Upcoming South Movies 2024: नए साल की शानदार शुरुआत हो चुकी हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक बड़ी फिल्में भी रिलीज़ होने वाली है। खास तौर पर ये साल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इस साल साउथ की कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होंगी, जो बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देते हुए नजर आएंगी। आज हम आपको बताने वाले हैं कि साउथ की कौन सी फिल्में साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है।
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
साउथ सुपरस्टार विजय की हाल में रिलीज़ हुई फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है। इसके बाद अब वह ‘द ग्रेटेस्ट आफ ऑल टाइम’ फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर भी एक जनवरी को रिलीज़ कर दिया गया है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,”उजाला अंधेरे को भस्म कर सकता है, लेकिन अंधेरा प्रकाश को नहीं खा सकता है।”
Also Read: जनवरी में ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये वेब सीरीज़ और फिल्में
ऑपरेशन वैलेंटाइन
साउथ एक्टर वरुण तेज और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ 16 फरवरी 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी। यह देशभक्ति से भरपूर फिल्म है, जो वायु सेवा के हीरोज को फ्रंटलाइन पर चुनौतियों का सामना करते हुए दिखाएगी।
भ्रमयुगम
एक जनवरी को मलयालम सुपरस्टार ममूटी की अपकमिंग फिल्म ‘भ्रमयुगम’ का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया है। फोटो में उनके ब्लैक ऐंड व्हाइट लुक को देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट्स अभी तक घोषित नहीं हुई है। लेकिन साल के अंत तक ये फ़िल्म रिलीज़ हो जाएगी।
गुंटूर कारम
महेश बाबू के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। वो साउथ के मशहूर डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ तीसरी बार काम करने वाले हैं। उनकी नई फिल्म का नाम ‘गुंटूर कारम’ है, जो 12 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में महेश के साथ श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू, जयराम, प्रकाश राज, राम्या कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं।
देवरा
फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा को लेकर काफी उत्साहित हैं। ये फिल्म 5 अप्रेल को थिएटर्स में रिलीज़ होगी।इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर, प्रकाश राज, शाइन टॉम चाको भी अहम भूमिका में हैं।
पुष्पा 2: द रूल
तेलगु फिल्म के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा- 2 द रूल’ को लेकर काफी उत्साहित है। इस मूवी के पहले पार्ट के बाद दर्शक भी इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, सुनील, अनसूया भारद्वाज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
कांगुवा
साउथ एक्टर सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘कांगुवा’ एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सिरूथाई शिवा ने किया है। इस फिल्म में सूर्या के अलावा बॉबी देओल, दिशा पटानी, जगपति बाबू , नटराजन सुब्रमण्यम, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले की मुख्य भूमिकाएं हैं। ये मूवी 11 अप्रेल को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है।
