जनवरी में ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये वेब सीरीज़ और फिल्में: January OTT Release 2024
नए साल के पहले महीने में कई नई वेब सीरीज़ और फिल्में ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली हैं।
January OTT Release 2024: नए साल के पहले महीने में कई नई वेब सीरीज़ और फिल्में ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली हैं। अगर आप रोमांस और थ्रिलर खूब पसंद करते हैं, तो जनवरी में आपके पास एंटरटेनमेंट के लिए भरपूर मसाला है। आप अपने घर पर बैठकर इन वेब सीरीज़ और फिल्मों का मज़ा ले सकते हैं। यहां जानिए जनवरी में ओटीटी पर आपके लिए क्या है।
Also read : इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें टॉप स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज़
इंडियन पुलिस फ़ोर्स

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ओटीटी डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली है। यह एक एक्शन और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज है, जिसे आप वीकेंड में देख सकते हैं। इस वेब सीरीज में आपको पुलिस वालों की निजी जिंदगी किस तरह की होती है, उसके बारे में दिखाया जाएगा।
एनिमल

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टार फिल्म एनिमल साल 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म में बाप-बेटे के प्यार को बखूबी तरीके से दिखाया गया था। फिल्म में बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 जनवरी 2024 के आसपास नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है।
12वीं फेल

विक्रांत मैसी ने फिल्म 12वीं फेल में अपनी इंटेंस एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने न सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों की भी काफी वाहवाही लूटी है। अब यह फिल्म 5 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें विक्रांत मैसी, मेधा शंकर और संजय बिश्नोई ने मुख्य किरदार निभाया है।
किलर सूप

मनोज बाजपाई की अपकमिंग फ़िल्म किलर सूप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। इस फिल्म में आपको क्राइम के साथ कॉमेडी का भी मजा मिलने वाला है। इस सीरीज़ को आप 11 जनवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है, जो आपको थ्रिलर का अहसास कराएगी।
टाइगर 3

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टार फिल्म टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया था और अब यह फिल्म जनवरी में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर भी दस्तक देने वाली हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स द्वारा इसकी रिलीज़ डेट को कंफर्म नहीं किया गया है। लेकिन, यह फिल्म ओटीटी पर जनवरी में देखने को मिल जाएगी। इस फिल्म में रणवीर शौरी, रिद्धि डोगरा और विशाल जेठवा ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
सैम बहादुर

साल 2023 में विक्की कौशल की कई फिल्में रिलीज़ हुई है, जिसमें उनके अभिनय को पसंद किया गया है। इन फिल्मों की लिस्ट में सैम बहादुर का नाम सबसे आगे आता है। यह फिल्म 26 जनवरी 2024 के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म की कहानी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।
