इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें टॉप स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज़: Spy Thriller Web Series
Spy Thriller Web Series

इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें टॉप स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज़: Spy Thriller Web Series

ओटीटी पर भी कई धमाकेदार वेब सीरीज स्पाई थ्रिलर को लेकर बन चुकी हैं।

Spy Thriller Web Series: ओटीटी पर एक से बढ़कर एक शानदार वेब सीरीज़ मौजूद हैं, जिसे देखकर आप अपना खूब मनोरंजन कर सकते हैं। हर किसी की एंटरटेनमेंट को लेकर अपनी अलग पसंद होती है। कई लोगों को कॉमेडी वाली वेब सीरीज़ देखना पसंद होता है, तो कई लोग स्पाई थ्रिलर वाली खुफिया कहानी देखना पसंद करते हैं। ओटीटी पर भी कई धमाकेदार वेब सीरीज स्पाई थ्रिलर को लेकर बन चुकी हैं। जिनके बारे में आज हम आपकों बताने वाले है।

Also Read: नवंबर में ओटीटी पर धमाल मचाएगी ये वेब सीरीज़

Spy Thriller Web Series
The family man

मनोज वाजपाई की इस एक्शन-ड्रामा सीरीज़ में मीडिल क्लास फैमिली की कहानी दिखाई गई है। मनोज ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक विशेष सेल में काम करता है। वो आतंकवादियों से देश को बचाने की कोशिश करती है। इस बीच उसे अपनी फैमिली, उसके प्रेशर, अपनी कम सैलरी वाली जॉब के बीच एडजेस्टमेंट भी करना होता है। इस सीरीज़ की कहानी आपकों पसंद आ सकती हैं। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

Tanaav
Tanaav

इस वेब सीरीज़ में कश्मीर के इर्द-गिर्द घूमती कहानी दिखाई गई है। यह सीरीज क्राइम, आतंक और कानून की दुनिया के किरदारों की निजी जिंदगी के भीतर की कहानी को दिखाता है। इसमें दिखाया गया है कि पैंथर नाम के आतंकवादी को एक मुठभेड़ में मारकर बहादुरी का खिताब जीतने वाले कबीर अब रिटायर हो चुके हैं और सेब का बागान देख रहे हैं। जब उन्हें पता चलता है कि पैंथर मरा नहीं बल्कि जिंदा है, तब सीरीज़ की असली कहानी शुरू होती है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते है।

Special Ops
Special Ops

स्पेशल ऑप्स एक इंडियन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज़ है, जिसमें केके मेनन ने जबरदस्त एक्टिंग की है। देशभक्ति जासूस की भूमिका में एक एजेंट का जीवन कितना संघर्ष वाला होता है, इस सीरीज की कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं।

Mukhbir
Mukhbir

इस वेब सीरीज़ में पाकिस्तान और इंडिया की कहानी दिखाई गई है। जो सस्पेंस-थ्रिलर से भरी हुई है। इसे आप जी5 पर मुफ्त में देख सकते हैं। इसमें प्रकाश राज, जैन खान दुर्रानी और आदिल हुसैन ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Kathmandu Connection
Kathmandu Connection

काठमांडू कलेक्शन की कहानी 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट के बाद की है। इसमें एक ऑफिसर की हत्या, होटलियर की किडनैपिंग और एक पत्रकार से जुड़ी गुत्थी को सुलझाते हुए दिखाया गया है। वेब सीरीज़ में पुलिस अफसर के रोल में अमित शैल और सीबीआई अफसर के तौर पर रितेश अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं।

The night manager
The night manager

अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की मोस्ट फेमस वेब सीरीज़ द नाइट मैनेजर चर्चित उपन्यास ‘द नाइट मैनेजर’ पर आधारित है। इसे आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज़ में जासूसी प्रेम और विश्वासघात की कहानी दिखाई गई है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...