श्‍वेता

Diwali 2023

दिवाली के दिन कहां पर दीया जलाना शुभ माना जाता है

भारतीय संस्कृति में दिवाली एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे "प्रकाश उत्सव" के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन लोग अपने घरों में दिये जलाते हैं।

दिवाली के दिन सरसों के तेल का दीया जलाना शुभ माना जाता है। सरसों के तेल का दीया जलाने से घर में सकरात्मक उर्जा का संचार होता है।

 दीया सही दिशा में न जलाया जाये तो मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं। आइये जानते हैं दीया जलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

दिवाली पर घर की उत्तर पूर्व दिशा में दीया जलाना सबसे शुभ माना गया है। घर की यह दिशा सबसे पवित्र मानी जाती है और यहां ईश्वर का वास माना जाता है।

दिवाली पर दक्षिण दिशा में दीया भूलकर भी नहीं जलाना चाहिए क्योंकि इस दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। इस दिशा में दीया जलाना अशुभ होता है।

दिवाली के दिन सबसे पहला दीया घर के मंदिर में जलाना शुभ माना जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मां लक्ष्मी रूठ भी सकती हैं।

दिवाली के दिन तुलसी के पौधे के पास दीया रखना भी शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

दिवाली के दिन घर की रसोई के अंदर दीया रखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है।

दिवाली के दिन घर की तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर दीया जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

श्‍वेता

इस दिवाली मेहमानों को पिलाएं ये नॉन-एल्कोहलिक ड्रिंक्स

Diwali 2023