घर पर बनाएं होटल जैसा मुगलई परांठा, जानिए रेसिपी: Mughlai Paratha
Mughlai Paratha

मुगलई परांठा बनाने का सही तरीका

आइए जानते है इस स्वादिष्ट परांठा रेसिपी को झटपट मिनटों में कैसे तैयार किया जाए।

Mughlai Paratha Recipe: मुगलई परांठे एक बंगाली व्यंजन है और बहुत लोकप्रिय भी है। यह पराठा रेसिपी ज्यादातर नाश्ते के रूप में पसंद की जाती है और यह कोलकता का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड भी है। परंपरागत रूप से, मुगलई परांठे में चिकन या मटन का कीमा बनाकर भरा जाता है,जिस पर अंडे की जर्दी की परत लगाई जाती है, और फिर डीप फ्राई किया जाता है। हालाँकि, पिछले कुछ वर्षों में इसमें कई बदलाव भी देखे गए हैं। आज तो मुगलई परांठे की कई अन्य वैरायटी भी बाजार में उपलब्ध हैं। यह परांठा रेसिपी स्पष्ट रूप से बंगाली व्यंजनों पर मुगलों के प्रभाव को दर्शाता है। इस पराठे को बनाने के क्लासिक तरीके में थोड़ा समय लगता है। हालांकि आजकल इसे घर पर बनाना भी काफी आसान हो गया है।

यह रेसिपी एक ऐसा उदाहरण है, जिससे आप मुगलई परांठा 30 मिनट में बना सकते हैं, क्योंकि इसमें चिकन या मटन के अलावा अंडे की स्टफिंग भी भर सकते है। आप इस परांठे की रेसिपी का आनंद अपनी पसंद की करी के साथ या टमाटर केचप के साथ भी ले सकते हैं। तो आइए जानते है इस स्वादिष्ट परांठा रेसिपी को झटपट मिनटों में कैसे तैयार किया जाए?

सामग्री

  • 3 कप साबुत गेहूं का आटा
  • 6 बड़े चम्मच घी
  • 4 अंडे
  • 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • 1 कप मैदा
  • नमक आवश्यकतानुसार
  • 1 कप बारीक कटी हुई प्याज
  • 1 कप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

विधि

Mughlai Paratha
mughlai paratha Recipe
  • इस स्वादिष्ट मुगलई पराठे को बनाने के लिए एक आटा गूंथने की प्लेट लें और उसमें मैदा और दो बड़े चम्मच घी डालें। अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और पानी की मदद से आटा सख्त होने तक गूंद लें। फिर इसे कुछ घंटों के लिए अलग रख दें। अब एक बाउल में बारीक प्याज काट लें, ज़रुरत पड़ने तक उसे भी अलग रख दें।
  • कुछ घंटों के बाद आटे को चार भागों में बाँट लें। उसके बाद फिर से इस आटे की लोई को एक कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए रेस्ट पर रख दें।
  • अब एक नॉन स्टिक पैन को मध्यम आंच पर रखें। इस बीच आटे का एक हिस्सा लें और थोड़ा सूखा आटा और चकले का उपयोग करके मोटी रोटी बेल लें।
  • इसके बाद रोटी को तवे पर रखें और रोटी के बीच में एक अंडा फोड़ लें। अंडे के ऊपर हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया और नमक डालें। अब आंच को धीमा कर दें और रोटी के चारों किनारों को बीच में लाकर मोड़ना शुरू करें।
  • अब परांठे को ठीक से पकाने के लिए, इसके चारों ओर थोड़ा घी पैन पर डालें। अब एक तरफ से परांठे के पकने के बाद, ऊपर के हिस्से पर घी लगाकर अच्छे से सेक लें। अब परांठे को दूसरी तरफ से भी पकाने के लिए पलट दें। जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए और कुरकुरी हो जाए तो गैस को बंद करें।
  • इस स्वादिष्ट गरमा गरम मुगलई परांठे को टोमेटो केचप या अपनी पसंद की ग्रेवी के साथ सर्व करें।