Tina and Gautam: बिग बॉस एक ऐसा कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो है जो हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन करता है। इसका सीजन 16 सबसे ज्यादा पसंद किए गए सीजन में से एक है। यहां पर किसी के बीच स्ट्रांग बॉन्ड बना तो कई लोगों में दुश्मनी देखी गई। गौतम विग और सौंदर्या शर्मा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन शो से निकलने के बाद एक्टर का नाम कई एक्ट्रेस से जुड़ा।
सौंदर्या के साथ था रिश्ता
शो में गौतम और सौंदर्या के रिलेशनशिप पर कई सारे सवाल उठाए गए लेकिन यह हमेशा एक रहे, लेकिन आखिरकार इनकी लड़ाई हो गई और बाहर आते ही गौतम ने एक्ट्रेस को लेकर कई सारी आपत्तिजनक बातें करी। बाहर आने के बाद भी इन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं हुआ लेकिन एक्टर का नाम टीना दत्ता के साथ जोड़ा जाने लगा और सोशल मीडिया पर यह चर्चा की जा रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
टीना को डेट कर रहे गौतम
हर जगह यह खबर चल रही है कि यह दोनों सितारे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात पर आप गौतम विग ने चुप्पी तोड़ते हुए कहां है कि ट्रोलर्स को आखिरकार क्या करना है कि मैं मेरी पर्सनल लाइफ में किसे डेट कर रहा हूं। लोगों को बहुत दिलचस्पी है ट्रोलिंग हो रही थी कि मैं टीना को डेट कर रहा हूं 700-800 कमेंट में अलग-अलग लड़कियों के नाम से यह सब होता रहता है।
एक्टर के पेरेंट्स का रिएक्शन
गौतम विग ने इस दौरान अपने पेरेंट्स के रिएक्शन के बारे में भी बात की और बताया कि मैं बहुत ज्यादा सरप्राइस था कोई उनके डिंपल की तुलना कर रहा था तो कोई नाक की साइज के बारे में बात कर रहा था। मैं सोच रहा था कि इन लोगों को आखिरकार क्या कहूं यहां तक कि मेरे मम्मी पापा मुझसे पूछ रहे थे कि फोटो में यह लड़की कौन है। मैंने उन्हें बताया कि अगर मेरी जिंदगी में कोई होगी तो आपको पता चल जाएगा। इस साल में बस यही इंजॉय कर रहा हूं कि लोगों को मेरी पर्सनल जिंदगी में बहुत इंटरेस्ट है।
