Gautam Rode Mumbai Home: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और पावर कपल गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी। शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी और खूबसूरत रिश्ते के लिए भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं। ऐसे में आपको बता दें, गौतम और पंखुड़ी आजकल अपने खूबसूरत घर के लिए भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। गौतम और पंखुड़ी मुंबई शहर के 4 बेडरूम डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अपने ट्विंस यानी राध्या और रदित्य के साथ रहते हैं। गौतम और पंखुड़ी का मुंबई होम न केवल उनकी सफलता और स्टारडम का प्रतीक है। बल्कि ये अपार्टमेंट सेलिब्रिटी कपल के सुकून और सादगीभरे जीवन की एक झलक है।
अपार्टमेंट का हाइलाइट है, आर्टिस्टिक लिविंग रूम
गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी के होम टूर में उनके लिविंग रूम की बात करें। तो बढ़िया सीलिंग हाइट के साथ खूबसूरत वॉलपेपर, पेंटिंग्स, फर्नीचर और डिजाइनर सोफा सेट के साथ आर्टिफिशियल इनडोर प्लांट्स के साथ सजाया गया है। गौतम रोडे और पंखुड़ी ने इस स्पेस को बेहद प्यार और खूबसूरती से सजाया है। इस स्पेस की सबसे खास बात यहां आने वाली खूबसूरत सनलाइट है। जो घर को वॉर्म और कंफर्टेबल बनाती है।
मॉडर्न के बजाए किया है बजट फ्रेंडली इंडियन डेकोर का चुनाव
इसके अलावा भी घर में खूबसूरत आर्टिस्टिक क्राफ्ट पीसेज के साथ लैंप, यूनिक फर्नीचर, लाफिंग बुद्धा स्टैचू, वॉल हैंगिंग पेंटिंग्स और प्लांट्स देखने को मिलते हैं। लेकिन इंटरव्यू में बातचीत के दौरान गौतम और पंखुड़ी कहते हैं। कि हम घर को बहुत मॉडर्न लुक के बजाए बजट फ्रेंडली इंडियन इंटीरियर डेकोर के साथ तैयार करना चाहते थे। ऐसे में हमने इंटीरियर डेकोर के लिए देशभर से बजट फ्रेंडली ऑप्शंस तलाशे हैं।
आर्टिस्टिक फोटोफ्रेम्स से सजा है, डाइनिंग एरिया
लिविंग रूम की न्यूट्रल और आर्टिस्टिक थीम को मैच करते हुए ही डाइनिंग एरिया को डिजाइन किया गया है। जिसमें वुडन डाइनिंग टेबल के साथ विंटेज क्रोकरी केबिनेट और पुल आउट ट्रे जैसे खूबसूरत और एलिगेंट पीस सजाए गए हैं। इसके अलावा डाइनिंग एरिया के डेकोर की बात करें तो दीवारों पर लगी पेंटिंग्स और फोटो फ्रेम्स किसी का भी दिल जीत सकते हैं। डाइनिंग एरिया में सजे फोटो फ्रेम्स इंडियन आर्ट को दर्शाते हैं। और फोटोज के लिए बेहतरीन बैकड्रॉप तैयार करते हैं।
खुली और हवादार बालकनी में बिताते हैं, सुकूनभरा समय
गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी अपने बच्चों के साथ सबसे ज्यादा समय बालकनी में बिताना पसंद करते हैं। जिसे उन्होंने अलग-अलग तरह के पेड़ पौधों और खूबसूरत फूलों से सजाया है। बालकनी में पंखुड़ी ने एक खूबसूरत और वॉर्म सीटिंग एरिया तैयार किया है। जिसमें एक वुडन झूला और बढ़िया स्टिंग स्पेस है। पंखुड़ी कहती हैं, मुंबई में मानसून के समय घर का ये कॉर्नर अच्छा समय बताने के लिए सबसे खूबसूरत जगह है। जहां में और बच्चे अक्सर एक साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
