Aditya Roy Kapoor Home: बॉलीवुड के हैंडसम हंक और टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाने वाले, आदित्य रॉय कपूर न सिर्फ अपने चार्म और एक्टिंग के लिए लोगों कि दिलों में बसते हैं बल्कि उनका मुंबई में बना हुआ ड्रीम होम भी उनकी पर्सनैलिटी का एक रिफ्लेक्शन है। एक्टर का मुंबई वाला यह घर बांद्रा में स्थित है, जो समुद्र के किनारे बसा हुआ है। उनका ड्रीम होम समंदर की ठंडी हवाओं और शहर की रफ्तार दोनों का जंक्शन है। इंटीरियर डिज़ाइन घर को एक मॉडर्न सिटी लुक देता है। अभिनेता के इंस्टाग्राम पेज पर एक हेल्दी स्टॉक सेशन को देखा जा सकता है, जो उनके मुंबई वाले घर की पर्सनल स्टाइल और टेस्ट को दर्शाता है। इस घर का हर कोना उनके क्लासी लाइफस्टाइल सिंप्लिसिटी और रिफाइन्ड टेस्ट को शो करता है।
मिनिमलिस्टिक इंटीरियर डिजाइन
आदित्य के इस घर की खासियत इसकी मिनिमलिस्टिक डिज़ाइन है, जहां एक ओर उनके घर में सादगी के साथ-साथ खूबसूरती का मेल नजर आता है तो वहीं दूसरी ओर एक्टर का स्टाइलिश एटीट्यूड भी साफ झलकता है।
लिविंग रूम का सटल लुक
जैसे ही आप उनके घर में एंट्री करेंगे तो अभिनेता के घर का लिविंग रूम आपका मन मोह लेगा। दरअसल, इसकी जगह की सादगी और गरिमा देखने लायक है, जिसे न्यूट्रल टोन, बेज, ब्राउन और ग्रे कांबिनेशन के साथ सॉफ्ट और सटल लुक दिया गया है। वॉल पर लगी वुड फिनिशिंग, एब्स्ट्रैक्ट आर्ट और मेटल लाइटिंग जैसे इंडस्ट्रियल एलिमेंट्स कंटेंपरेरी महसूस कराते हैं। वहीं, यहां मौजूद शानदार कॉफी टेबल, बुक्स कलेक्शन, मिनिमल डेकोर एलिमेंट्स और एक बड़ा आरामदायक काउच बुक लवर और सोचने समझने वाले लोगों के लिए बेहतर इंस्पिरेशन जैसा लगता है। यहां लगी हर पेंटिंग फर्नीचर के साथ मैच की गई है, जो इसे सेंटर पॉइंट बनाता है।
डाइनिंग और किचन एरिया
आदित्य रॉय कपूर के घर का किचन ओपन, मोनोक्रोमैटिक और काफी मॉडर्न प्लान बेस्ड है। सॉलि़ड वुड मेड डाइनिंग टेबल के ऊपर स्टेटमेंट लाइट पीस टंगी हुई है, जो एक्टर के शौक को साफ दर्शाती है।
बेहद रिलैक्सिंग बेडरूम
आदित्य का पर्सनल बेडरूम शांतिपूर्वक नींद के लिए बेस्ट फील कराता है, जिसकी वॉल डिम लाइट, सटल टेक्सचर्ड फैब्रिक और वार्म ग्रेड टोन का बढ़िया कॉम्बिनेशन है। इसमें मौजूद बड़ी सी खिड़की बाहरी पेड़ पौधों और समंदर की हल्की झलक के लिए काफी है। रिफ्रेशिंग फील करने के लिए आदित्य यहीं से सुबह-सुबह प्राकृतिक नजारे का आनंद उठा सकते हैं।
स्टूडियो और जिम स्पेस
आदित्य कपूर काफी फिटनेस फ्रीक हैं। इसलिए उन्होंने अपने घर में होम जिम के लिए भी एक स्पेस रखा है, जहां उन्होंने योग, वेट्स और कार्डियो का परफेक्ट सेटअप करवाया है। इसके साथ ही अभिनेता अपने म्यूजिकल इंटरेस्ट को बरकरार रखने के लिए रिकॉर्डिंग और गिटार के लिए भी एक खास जगह बना रखी है।
इंडोर ग्रीनरी का तड़का
आदित्य कपूर ने अपने घर के हर कोने में छोटे-छोटे पौधों के साथ-साथ क्रिएटिव पॉट्स से सजावट की है, जो उनके घर को सबसे अलग बनाता है। इस तरह की इंडोर ग्रीनरी न केवल आक्सीजन बढ़ाने में मदद करती है बल्कि घर को एक फ्रेश फील और टच देने के साथ-साथ और पॉजिटिव एनर्जी को भी बनाए रखने में मदद करती है।
