Ananya Panday with Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनन्या पांडे उनकी फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में उनके शानदार काम के लिए तारीफे मिल रही है। पूरी फिल्म में एक्ट्रेस अपने किरदार में रियल दिखीं और उन्होंने प्रूफ कर दिया कि उनमें बॉलीवुड में एक सक्सेसफुल स्टार बनने की ताकत है। प्रोफेशनल फ्रंट पर जहां पिछले साल वो चर्चाओं में रही है। वही पर्सनल फ्रंट पर आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी बज में रही हैं। पिछले कुछ दिनों से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को साथ में पार्टियां व छुट्टियां मनाते देखा जाता रहा है। 13 साल का डिफरेंस होने के बाद भी आदित्य और अनन्या एक-दूसरे के प्यार में हैं। इससे पता चलता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती।
Also read : अनन्या के खूबसूरत रंगों के साड़ी कलेक्शन से आप भी वेडिंग फंक्शन में दिखें लाजवाब: Ananya Panday Saree
हार्ट ब्रेक से इन टिप्स से मूव ऑन करती है अनन्या
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को साथ में पहली बार लंदन में देखा गया था, जिसके बाद उन्हें कई बार साथ मे मीडिया ने एयरपोर्ट पर भी कैप्चर किया है। एक इंटरव्यू में अनन्या से पूछा गया कि वो अपने पिछले हार्ट ब्रेक को कई टैक्ल करती है। जिसपर अनन्या ने कहा “खूब सारी आइस्क्रीम खाओ”, ” कुछ कुछ होता है देखो” “अरिजीत सिंह के गाने सुनो”, और इसके अलावा आशिकी 2 का “तुम ही हो” गाना आपकी प्ले लिस्ट में जरूर होना चाहिए. यहां बता दें कि आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर थे। जो अनन्या के लिए हीलिंग प्रोसेस है।
आदित्य रॉय कपूर को बताया कम्फर्टेबल
एक इंटरव्यू में अनन्या से आदित्य रॉय कपूर द्वारा उन्हें ‘pure happiness और joy’ कहने पर कुछ कहने को कहा गया। इस पर अनन्या ने कहा कि “आदित्य के पास एक ऐसी पावर है जिससे हर कोई उनके साथ कंफर्टेबल हो जाता है” अनन्या को आदित्य के बारे में यह अच्छी क्वालिटी लगती है।
