अनन्या के खूबसूरत रंगों के साड़ी कलेक्शन से आप भी वेडिंग फंक्शन में दिखें लाजवाब: Ananya Panday Saree
Ananya Panday Saree Collection

Ananya Panday Saree: कम उम्र में बड़ी फिल्मों में काम करने वाली अनन्या पांडेय आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। अनन्या ने स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फ़िल्म लाइगर , पति पत्नी और वो, गहराइयाँ और ड्रीम गर्ल 2 जैसी फिल्मों में अनन्या नज़र आयीं थी। उनके फैंस उनके लुक्स को बहुत पसंद करते हैं। अनन्या वेस्टर्न पहनें या इंडियन फैंस उनके दीवाने हैं। तो आइए नज़र डालते हैं अनन्या के साड़ी कलेक्शन पर जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं।

1) खूबसूरत लाल साड़ी

अनन्या के साड़ी लुक्स तो हर किसी की पसंद है। उनके फैन्स उनके साड़ी लुक को फॉलो भी करते हैं। इस खूबसूरत लाल साड़ी में अनन्या बेहद प्यारी दिख रहीं हैं। लाल साड़ी फूल स्लीव ब्लाउज के साथ ग्रीन चोकर में अनन्या गज़ब ढा रही हैं। अनन्या अपनी फिल्मों में साड़ी में भी नज़र आती हैं और उनके ये लुक्स फैन्स के दिल जीत लेते हैं।

2) टरकॉइश कलर

अनन्या पर लाल ही नहीं बल्कि ये टरकॉइश कलर भी खूबसूरत लगता है। उनके इस साड़ी लुक को देखते ही आप भी चाहेंगी कि किसी फंक्शन में आप भी ऐसा ही लुक लें। इस स्लीव लेस ब्लाउज और गले में चोकर पहनें अनन्या बहुत हॉट दिख रही हैं. यूंही ही नहीं उनके फैन्स उनके साड़ी लुक को पसंद करते हैं।

3) लेमन कलर

अनन्या इस खूबसूरत लेमन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस कलर में आप सूट पहनें या साड़ी दोनों ही जचते हैं। ग्रीन इयररिंग और माथे में छोटी बिंदी के साथ अनन्या बेहद प्यारी दिख रही हैं। आप भी किसी फंक्शन के लिए इस तरह से तैयार हो सकती हैं। ये ट्रेडिशनल लुक देखते ही बनता है। फेस्टिव सीजन हो या वेडिंग सीजन दोनों के लिए ही ये लुक बेस्ट लुक है।

4) सिल्वर कलर

इस शीयर सिल्वर साड़ी में अनन्या के लुक को देख कर तो हर महिला का मन होगा कि वो फंक्शन में ऐसी ही खूबसूरत दिखे। गले में खूबसूरत सफ़ेद मोतियों की माला पहने अनन्या बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। आप भी वेडिंग फंक्शन में इस खूबसूरत रंग को अपना सकतीं हैं। बिल्कुल तड़क भड़क से दूर इस तरह आप तैयार होंगी तो सबकी नज़र आप पर ही होगी।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...