बिग बॉस के घर में ये कंटेस्टेंट हुए थे इंटिमेट, अंधेरे में की थी सभी हदें पार: Bigg Boss Couple
Bigg Boss Couple Moments

ये थे बिग बॉस के लव बर्ड्स

कई सीजन में लव बर्ड्स को खुलेआम इंटिमेट होते हुए देखा गया है। आज हम आपको ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में बताने वाले हैं, जो बिग बॉस के घर में इंटिमेट हुए थे और उस पर काफी बवाल भी खड़ा हुआ था।

Bigg Boss Couple: बिग बॉस भारतीय टेलीविजन पर सबसे विवादास्पद रियलिटी शो है। बिग बॉस शो में हर साल नोकझोंक, हाथापाई और दोस्ती के अलग-अलग क्लेवर देखने को मिलते हैं। यह शो दो लोगों के बीच पनप रहे प्यार का भी गवाह बना है। बिग बॉस के घर में बने कपल आज साथ हो या ना हो लेकिन उनकी लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। चारों तरफ लगे कैमरे इन प्यार के पक्षियों के लिए कभी-कभी मुसीबत भी बन गए थे। दरअसल, बिग बॉस के कई सीजन में लव बर्ड्स को खुलेआम इंटिमेट होते हुए देखा गया है। आज हम आपको ऐसे ही सेलिब्रिटीज़ के बारे में बताने वाले हैं, जो बिग बॉस के घर में इंटिमेट हुए थे और उस पर काफी बवाल भी खड़ा हुआ था।

Bigg Boss Couple: पायल और राहुल महाजन

Bigg Boss Couple
Bigg Boss Couple-Rahul and Payal

बिग बॉस सीजन 2 में पायल रोहतगी और राहुल महाजन भी इंटिमेट होते हुए पाए गए थे। दरअसल, एक सीन में देखा गया था कि पायल पूल में स्विमिंग कर रही थी। तभी राहुल वहां पहुंच गए थे और दोनों को इंटिमेट होते हुए देखा गया था। उस दौरान इस बात को लेकर टीवी पर भी काफी विवाद हुआ था। शो में कई बार पायल को राहुल का कामुक मसाज करते हुए भी देखा गया था। ना सिर्फ पायल बल्कि राहुल शो के दौरान मोनिका बेदी के साथ भी कई बार नजदीकियां बढ़ाते हुए दिखाई दिए थे।

यह भी देखे-ये टीवी एक्ट्रेस झेल चुकी हैं कम उम्र में गंभीर बीमारी, देखें लिस्ट: Celebrity Diagnosis

अश्मित पटेल और वीना मलिक

Bigg Boss
Ashmit Patel and Veena

फिल्म ‘मर्डर’ में काम कर चुके अश्मित पटेल भी बिग बॉस सीजन 4 में पार्टिसिपेट कर चुके हैं। उस सीजन में अश्मित के साथ पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री वीना मलिक ने भी भाग लिया था। शो में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और कई बार वह खुलेआम एक-दूसरे को किस करते हुए दिखे थे। वीना द्वारा अश्मित को दिया गया मसाज आजतक लोगों को याद है। एक बार जब गार्डन में वीना अश्मित का मसाज कर रही थी। तब अश्मित ने कैमरे के सामने यह साफ कहा था कि उन्हें कैमरे से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके बाद उन्होंने वीना को कैमरे के सामने ही किस किया था। हालांकि दोनों का प्रेम प्रसंग ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और शो खत्म होने के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

गौतम और डियांड्रा बाथरूम में हुए थे बंद


करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल

Karishma and Upen
Bigg boss Couple-Karishma and Upen Patel


बिग बॉस सीजन 8 में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल के प्यार के चर्चे भी काफी ज्यादा हुए थे। दोनों शो में कई बार कैमरे के सामने लिप लॉक कर चुके थे। साथ ही वह एक ही बेड भी शेयर करते थे। बिग बॉस के एक एपिसोड पर काफी विवाद हुआ था, जब करिश्मा और उपेन ने घर की लाइट बंद होने के तुरंत बाद एक दूसरे को Kiss करना शुरू कर दिया था। वहीं, सलमान खान ने भी करिश्मा और उपेन को कई बार कैमरे पर इस तरह की हरकतें नहीं करने के लिए कहा था।

गौतम और डियांड्रा

Gautam and Diandra
Gautam and Diandra Scenes

बिग बॉस सीजन 8 काफी पॉपुलर हुआ था। इस सीजन की टीआरपी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। खासतौर पर गौतम गुलाटी और डियांड्रा के अफेयर ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। हालांकि, इस शो को लेकर काफी विवाद भी हुआ था, क्योंकि कई बार गौतम और डियांड्रा क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वॉशरूम में बंद हो जाते थे और कैमरे पर कई तरह की आवाजें भी आती थी। दोनों शो के एपिसोड में खुले आम एक-दूसरे को किस करते थे। इसके साथ ही ऐसी भी अफवाह थी कि डियांड्रा अचानक प्रेग्नेंट होने की वजह से शो से बाहर हो गई हैं। जबकि एक पुराने इंटरव्यू में, गौतम ने साझा किया कि बाथरूम के अंदर जाना उनकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक थी।

मायशा और गौतम को सलमान ने लगाई थी फटकार

पुनीश और बंदगी

Bigg Boss News
Punish and Bandagi

बिग बॉस सीजन 11 में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। पुनीश और बंदगी कई बार कैमरे के सामने इंटिमेट हुए थे। एक एपिसोड में दिखाया गया था कि पुनीश गर्लफ्रेंड बंदगी के बेड पर जाकर रात में उन्हें किस कर रहे थे और बाद में दोनों एक ही ब्लैंकेट भी शेयर कर रहे थे। हालांकि, शो को टीआरपी बहुत मिल रही थी। लेकिन सलमान ने वीकेंड का वार के दौरान दोनों को ऐसी हरकत कैमरे के सामने करने के लिए मना किया था।

मायशा और ईशान

Bigg Boss Couple news
Miesha and Ishaan

बिग बॉस सीजन 15 में मायशा और ईशान के बीच भी प्यार हो गया था। यहां तक की ईशान ने मायशा से शादी करने का बड़ा निर्णय भी ले लिया था। जिस वजह से दोनों को कई बार बेड से लेकर बाथरूम में इंटिमेट होते हुए देखा गया था। शो के एपिसोड में देखा गया था कि मायशा ईशान को जबरदस्ती बाथरूम के अंदर ले जाती हैं। जिसके बाद घर में मौजूद लोग उनका मजाक उड़ाते हैं। दोनों एक दूसरे को खुलेआम किस करते हुए देखे गए थे।

सौंदर्य और गौतम

बिग बॉस सीजन 16 अभी चल रहा है। इस सीजन में भी कई कपल्स बने हैं। जिसमें सबसे पहला नाम सौंदर्य और गौतम का सामने आता है। दोनों एक दूसरे के साथ कई बार इंटिमेट होते हुए देखे गए थे। शो के एक एपिसोड में देखा गया था कि गौतम और सौंदर्य चुपकर बाथरूम में घुस गए थे। इसके बाद बाथरूम के अंदर से कई तरह की आवाजें आ रहीं थी। यहां तक कि करण जौहर ने भी सौंदर्य को वो क्लिप्स दिखाई थी और उन्हें फटकार लगाई थी।

बिग बॉस का घर काफी कंट्रोवर्शियल है। कई सितारे बिग बॉस के घर में इंटिमेट हुए हैं, जिसके बारे में हर तरफ चर्चाएं हुई थी। हालांकि, कई सितारे इस पर बात करते हैं और वहीं कुछ ऐसे भी सेलिब्रिटीज़ है, जो इसे सबसे बड़ी गलती मानते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...