ये टीवी एक्ट्रेस झेल चुकी हैं कम उम्र में गंभीर बीमारी, देखें लिस्ट: Celebrity Diagnosis
Indian Celebrity Diagnosis Credit: canva

ये टीवी एक्ट्रेस झेल चुकी हैं कम उम्र में गंभीर बीमारी

आज के समय में सोशल मीडिया लगभग हर कोई इस्तेमाल करता है। उनमे से कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने मनपसंद सेलिब्रिटीज और टीवी एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं

Celebrity Diagnosis: आज के समय में सोशल मीडिया लगभग हर कोई इस्तेमाल करता है। उनमे से कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने मनपसंद सेलिब्रिटीज और टीवी एक्ट्रेस को फॉलो करते हैं और उनकी जिंदगी से जुड़ी हर बात में इंटरेस्ट लेते हैं। आजकल सेलेब्स सोशल मीडिया पर वैसे भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

आजकल लगभग सभी सेलेब्स अपने डे टू डे लाइफ का अपडेट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरीज और पोस्ट अपलोड करके देते रहते हैं। उनका भी यही मानना है कि उनके फैंस को के उनकी लाइफ के बारे में चीजें पता रहें। ऐसे कई फेमस टीवी सेलिब्रिटीज हैं जो अपनी बीमारी को लेकर अपने फैंस से खुलकर बात करते हैं। आइये जानते हैं टीवी जगत की उन सेलिब्रिटीज के बारे में जो काफी कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों का शिकार हुई हैं।

उर्फी जावेद की बीमारियां

Urfi Javed
Celebrity Diagnosis

हमेशा से ही उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। उर्फी जावेद ने कई सीरियल में काम किया साथ ही वो बिगबॉस में भी कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई दी थीं। ऐसे तो उर्वी अपने अजीबो – गरीब ड्रेसेस को फ्लॉन्ट करती अक्सर मीडिया के सामने रहती हैं। उर्फी की जिंदगी में जो भी चल रहा हो वो अपने फैंस और मीडिया के बीच खुलकर शेयर करती हैं।

उर्फी के कई चाहने वाले हैं लेकिन उससे भी ज्यादा लोग उर्फी के कपड़ो और माइंडसेट के चलते उनसे नफरत भी करते हैं। जिसका अंजाम वो आये दिन देखती भी हैं। वहीं में बीते कुछ समय पहले ही उर्फी जावेद ने अपनी बीमारी के बारें में भी सब से खुलकर बात की थी। दुबई ट्रिप के दौरान उर्फी काफी ज्यादा बीमार हो गई थी। बताया गया था कि एक्ट्रेस के वॉयस बॉक्स में गंभीर इंफेक्शन हो गया था। जिसकी वजह से इस दौरान उन्हें काफी सारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

शिवांगी जोशी

“ये रिश्ता क्या कहलाता है” में नाइरा की भूमिका निभाने वाली शिवांगी जोशी भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने डे टू डे की अपडेट भी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए ही इस बात का खुलासा किया था कि वह एक गंभीर बीमारी का शिकार हो चुकी हैं।

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने बताया की उन्हें एक तरह किडनी इंफेक्शन हुआ था। जिसके बाद अभी वो रिकवरी स्टेज पर हैं। बता दें कि शिवांगी जोशी की उम्र महज 24 साल है।शिवांगी जोशी ने &TV के डेली सोप “बेगूसराय” में लीड रोल से अपनेएक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन मार्च 2016 में उन्हें उनके नॉन प्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से और अभिनय कौशल के निम्न स्तर की वजह से शो से बाहर भी कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

निमृत कौर अहलूवालिया

टीवी एक्ट्रेस

निम्रत कौर आज के समय में टीवी इंडस्ट्री का काफी जाना माना चेहरा हैं। निमृत एक वकील, रंगमंच कलाकार, मॉडल, और बेहतरीन अभिनेत्री हैं। निमृत ने साल 2019 में आये टीवी शो “छोटी सरदारनी” में काम करने के बाद से लोगों से काफी प्यार और स्नेह बटोरा।

एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस भी अपने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। साथ ही इन्होने सोशल मीडिया पर ही अपनी गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी शेयर की थी। साथ ही रियलिटी शो बिग बॉस 16 के बाद से ही उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गयी है। ऐसे में एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में भी इस बात का खुलासा किया था कि वो काफी समय तक डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या से जूझ चुकी हैं।