वजन घटाने के लिए डाइट में क्‍यों शामिल करते हैं प्‍याज, जानें इसके लाभ और उपयोग का तरीका: Onion for Weight Loss
Onion for Weight Loss

Onion For Weight Loss: वजन घटाने की कोशिश में हमें अपने भोजन से कई खाद्य पदार्थों को हटाना होता है और डाइट में कई स्‍वस्‍थ विकल्‍पों को शामिल करना होता है। अनजाने में ही सही लेकिन हम कई ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जो वजन कम और मैंटेन करने में मदद कर सकते हैं। अगर इन चीजों का सही तरीके से सेवन किया जाए तो वजन घटाने में चमत्‍कारिक ढंग से हमारी मदद कर सकते हैं। ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ है, जिसे हर कोई रोजाना किसी न किसी रूप में जरूर खाता है। वो है प्‍याज। हर तरह की सब्‍जी और अधिकांश व्‍यजंनों में प्‍याज का इस्‍तेमाल आम बात है। ज्‍यादातर लोग इस बात से अनजान है कि कैसे प्‍याज वजन घटाने में मदद कर सकता है। बेली फैट को कम करने में प्‍याज महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्‍याज में पाया जाने वाला सॉल्‍यूबल फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। एक कप प्‍याज में 64 कैलोरी, 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 16 ग्राम फैट, 7 ग्राम फाइबर, 76 ग्राम चीनी और विटामिन होते हैं।

वजन कम करने के लिए प्‍याज के फायदे

Onion for Weight Loss
Benefits of onion for weight loss

कैलोरी में कम

आपको बता दें कि प्‍याज में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। एक कटोरी कटी हुई प्‍याज 64 कैलोरी एनर्जी प्रदान करती है। अधिक फल और सब्जियों के साथ कम कैलोरी वाला भोजन करने से वजन घटाने में सहायता मिल सकती है। 

फाइबर में भरपूर

1 कप प्‍याज में 3 ग्राम फाइबर होता है जो अपके पेट संबंधी विकार और पाचन को सुधारने में मदद करता है। प्‍याज में पाया जाने वाजा विसकस फाइबर सेटिस्‍फेक्‍शन देता है और आपको एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी के सेवन से बचाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। 

यह भी देखें-परफेक्ट फिगर पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, असर दिखेगा जरूर: Superfoods For Perfect Body

मोटापा कम करता है

प्‍याज में क्‍वेरसे‍टिन नामक कंपाउंड होता है। इस फ्लेवोनॉयड में मोटापारोधी गुण होते हैं। प्‍याज के अलावा इसके छिलके में भी क्‍वेरसेटिन कंपाउंड होते हैं जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

इम्‍यून सिस्‍टम को बूस्‍ट करता है

कच्‍चे प्‍याज में भरपूर मात्रा में विटामिन होते हैं जो इम्‍यून सिस्‍टम को बूस्‍ट करने में मददगार होते हैं। इसके अलावा ये व्‍हाइट ब्‍लड सेल्‍स के उत्‍पादन को भी बढ़ावा देता है, जो फ्लू और संक्रमण के जोखिम को कम कर सकता है।

वजन कम करने के लिए प्‍याज का उपयोग

use of onion to lose weight
use of onion to lose weight

प्‍याज का जूस

प्‍याज को अपनी डाइट में शामिल करने का सबसे अच्‍छा तरीका है कि आप नियमित रूप से प्‍याज के जूस का सेवन करें। प्‍याज को सब्जियों में डालने और तलने से इसके पोषक तत्‍व नष्‍ट हो जाते हैं। इसलिए इसका भरपूर लाभ उठाने के लिए प्‍याज के रस का सेवन करें। प्‍याज को पानी के साथ उबालकर जूस तैयार किया जा सकता है।

प्‍याज का सूप

वजन घटाने में सूप का अहम योगदान होता है। पोषक तत्‍वों से भरपूर सूप आपको लंबे समय तक फुल रखता है। लंच या डिनर में प्‍याज का सूप पिया जा सकता है। ये स्‍वाद में तो लाजवाब होता ही है साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है। प्‍याज के सूप में प्रोटीन के लिए पनीर का प्रयोग कर सकते हैं।

कच्‍चा प्‍याज

कोई आश्‍चर्य की बात नहीं कि उबला हुआ प्‍याज आपकी हेल्‍थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। जब आप इसे कच्‍चा खाते हैं तो प्‍याज में मौजूद फाइटोन्‍यूट्रिएंट्स आपको गर्मी से बचाते हैं, साथ ही ये वजन कम करने में मदद करता है।