Benefits Of Tinda: टिंडे एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही घरों में बच्चे से लेकर बड़े तक मुंह बिगाड़ने लगते हैं। यह कुछ-कुछ कद्दू और लौकी की तरह होता है। बेशक स्वाद में टिंडा आपको पसंद ना आए लेकिन इसे किसी न किसी रूप में डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। बहुत लोग टिंडा नहीं खाते हैं क्योंकि उसका स्वाद अच्छा नहीं होता है, लेकिन जब आप इसके गुणों के बारे में जानेंगे तो आज से ही इसका सेवन करना शुरू कर देंगे। टिंडे में विटामिन ए, विटामिन सी, थियामिन, नियासिन, आयरन और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार टिंडा सब्जी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि यह कई बीमारियों के लिए औषधि के रूप में काम करती है। तो चलिए जानते हैं, टिंडा खाने के फायदे।
यहां जानें टिंडे खाने के फायदे
मोटापा घटाने के लिए

अगर आप अपने ज्यादा वजन से परेशान हैं, तब तो टिंडा आपके लिए बहुत फायदेमंद है। टिंडे में पानी के साथी फाइबर अधिक होता है। इसलिए इसके सेवन के बाद देर तक पेट भरा रहता है। इसे खाने के बाद लंबे समय के लिए भूख नहीं लगती है। साथ ही साथ यह शरीर में डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया में सहायता करता है, जो कि वजन घटाने में बहुत मददगार साबित होती है।
डायबिटीज के लिए
डायबिटीज के मरीजों के लिए टिंडे की सब्जी खाना बहुत लाभदायक माना जाता है क्योंकि टिंडे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसके छिलकों में फोटोकेमिकल पाए जाते हैं जो रक्त शर्करा को कम करने में मदद करता। ताजा टिंडे की सब्जी बनाकर खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है।
पाचन के लिए

पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी टिंडे का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि टिंडे में फाइबर की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। जिससे पाचन संबंधी परेशानी को दूर करने में मदद मिलती है और साथ ही साथ टिंडा आसानी से पच जाता है।
इम्यूनिटी के लिए
टिंडे का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। बुखार में टिंडे खाना बुखार को कम कर सकता है इसमें ग्लोबुलीन नाम का एक प्रोटीन होता है जो कई तरह के रोगों से शरीर को बचाए रखता है। अगर आप बुखार में टिंडे नहीं खाना चाहते हैं तो आप चाहे तो टिंडे का पेस्ट बनाकर भी शरीर पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से बुखार से राहत मिलेगी और जल्दी से बुखार उतर जाता है।
हाई ब्लड प्रेशर के लिए

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है उन्हें टिंडे का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसका सेवन करने से काफी हद तक हाई ब्लड प्रेशर को काबू में किया जा सकता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के भी गुण पाए जाते हैं। आप टिंडे के जूस को सप्ताह में 2 दिन पिए फायदा आपको साफ नजर आने लगेगा। साथ ही साथ यह हार्ड की सेहत भी दुरुस्त बनाए रखना है।
पेट के लिए
टिंडे के सेवन करने से पेट और आंतों की समस्या दूर हो जाती है। इसमें फाइबर होने से यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है। पेट संबंधित समस्याएं जैसे गैस, जलन, ब्लोटिंग, कब्ज को काम करता है को काम करता है।
यूरीन इन्फेक्शन के लिए

अक्सर लोग यूरिन इन्फेक्शन से परेशान रहते हैं। इस समस्या में टिंडा खाना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है, जो यूरिन इन्फेक्शन से बचा सकता है। साथ ही साथ इसका सेवन करने से खून भी साफ होता हैं।
