Onion For Weight Loss: यह तो सभी जानते हैं कि बढ़ते वजन को कंट्रोल करना कितना मुश्किल है। यह किसी चुनौती से कम नहीं है। लोग वजन घटाने के लिए क्या कुछ नहीं करते लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद थोड़ा ही अंतर नजर आता है। ऐसे में कई बार घरेलू तरीके काम कर जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि रसोई में आसानी से मिल जाने वाली प्याज वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है। प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनॉइड होता है, जिससे शरीर के विभिन्न हिस्सों में जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह आपकी चयापचय की प्रक्रिया को भी सही करता है। इसमें प्रोबायोटिक गुण होते हैं और यह कैलोरी में भी कम है जो शरीर पर एंटी-ओबेसिटी प्रभाव छोड़ कर और कई अन्य लाभ भी देती है। आइए जान लेते हैं मोटापा कम करने के लिए किस तरह से प्याज का उपयोग कर सकते हैं-
प्याज का सूप
प्याज का सूप लंच या डिनर में पिया जा सकता है। बहुत से न्यूट्रिएंट्स से भरपूर प्याज का सूप लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। स्वाद में ये लाजवाब होता है। सूप वजन कम करने में भी मदद करता है। आप इस जूस में फ्लेवर के लिए पनीर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
प्याज का रायता
प्याज में विटामिन सी और फॉलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को बूस्ट करते हैं। आप प्याज को दही में मिला कर उसका रायता भी खा सकती हैं। इस रायते को तैयार करना बिलकुल भी मुश्किल नहीं है। आप चाहें तो प्याज के साथ ही खीरा, गाजर और टमाटर भी रायते में मिला सकती हैं। इससे रायता और भी स्वादिष्ट और पोषण युक्त हो जाएगा। आप प्याज का रायता दोपहर या रात के खाने के साथ ले सकती हैं। आप चाहें तो हल्की भूख को शांत करने के लिए भी केवल प्याज का रायता खा सकती हैं।
प्याज के पराठे
प्याज के पराठे भी आपको वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। हां, आप इसमें कम से कम तेल का इस्तेमाल करें, हो सके तो देसी घी में पराठे सेकें। आपको बता दें कि प्याज में बहुत ही कम कैलोरीज होती हैं और इसलिए प्याज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखती है। प्याज में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो वजन कम करने में भी सहायक होते हैं। आपको बता दें प्याज के पराठे खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं और इन्हें आप केवल दही के साथ भी खा सकती हैं।
प्याज की सलाद
प्याज में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। अगर आप खाने से पहले या खाने के साथ प्याज की सलाद खाती हैं तो इससे खाने की भुख कम हो जाती है। साथ ही खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है। आप प्याज की सलाद में टमाटर, खीरा, चुकंदर, धनिया और नींबू को भी शामिल कर सकते हैं। यह सलाद आपको नियमित रूप से डाइट में शामिल करनी चाहिए। आप चाहें तो दिन और रात दोनों समय के भोजन के साथ आप इस सलाद का सेवन कर सकते हैं।
वजन कम करने के लिए प्याज के फायदे
- पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पेट को ठीक रखने और पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए कच्ची प्याज का सेवन करना फायदेमंद होता है। पाचन तंत्र ठीक रहने से आपका वजन संतुलित रहता है।
- प्याज में क्वेरसेटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ाने का काम करता है। वजन कम करने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट बहुत फायदेमंद होता है।
- प्याज में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। विटामिन सी न सिर्फ आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद होता है बल्कि वजन कंट्रोल में रखने में भी उपयोगी माना जाता है।
- प्याज में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जिसकी वजह से इसे पॉवरफुल प्रिबायोटिक फूड माना जाता है। वजन कम करने के लिए फाइबर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
