Benefits of oranges
Oranges

सेब नहीं बल्कि रोजाना एक संतरा खाना रख सकता है आपको डॉक्टर से दूर

संतरा एक स्वादिष्ट और रसीला फल है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती है, जिसके कारण हमारे हेल्थ के लिए यह फल बहुत ही फायेमंद है। जानिए इसके फायदों के बारे में।

Benefits of oranges: संतरा एक मीठा सिट्रस फ्रूट है, जो बेहद रसीला और स्वादिष्ट होता है। लेकिन, अधिकतर लोग इसके फायदों के बारे में नहीं जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है जिससे हेल्थ सही रहती है। संतरे के फायदे यहीं खत्म नहीं होते। संतरे के हमारे हेल्थ के कई लाभ हैं। वजन कम करने और इम्युनिटी बढ़ाने में इस फल को बेनिफिशियल माना गया है। यही नहीं, संतरा बेहद वर्सटाइल फल है, जिसे आप दिन के किसी भी समय खा सकते हैं। इसमें बहुत से जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। एक कहावत है कि रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर को दूर रख सकते हैं। लेकिन, रोजाना अगर आप एक संतरा खाते हैं, तो भी इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं, जानिए इस बारे में।

इम्युनिटी को बढ़ाए

संतरा विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत है। इसके कारण संतरा इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को हेल्दी और सुरक्षित बनाए रखने में यह लाभदायक है। संतरे का सेवन करने में सर्दी-जुकाम की समस्या कम होती है और इससे बार-बार कान के इंफेक्शन से भी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें। अच्छी सेहत के लिए रोज खाएं पीले रंग के खाद्य-पदार्थ: Yellow Color Food

स्किन से समस्या को दूर करे

संतरा बाकी अन्य सिट्रस फलों की तरह अल्ट्रावॉइलेट स्किन डैमेज से बचाव में मदद करता है और यह स्किन को प्रोटेक्ट करने में भी मददगार है। इसके साथ ही संतरे में ऑर्गनिक एसिड्स, विटामिन्स, मिनरल्स, विटामिन सी और फ्लवोनोइड्स आदि होते हैं, जो स्किन हेल्थ को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी यह फायदेमंद हो सकते हैं।

Oranges for Skin health
Oranges for Skin health

ब्लड प्रेशर 

संतरे में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को सही रखने में मददगार है। कुछ अध्ययनों से भी यह भी पता चलता है कि संतरे का रस ब्लड प्रेशर और अन्य संबंधित बीमारियों पर भी अच्छा प्रभाव डाल सकता है।

हार्ट हेल्थ को रखे सही

स्टडीज यह भी बताती हैं कि जिस फूड में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, वो कोलेस्ट्रॉल लेवल लो रख कर हार्ट डिजीज से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संतरा उन्हीं फूड्स में से एक है। इस फल में मौजूद विटामिन सी, ब्लड क्लॉटिंग से भी हमें बचाता है, जिससे हार्ट डिजीज का रिस्क कम हो सकता है। 

Oranges for Anemia
Oranges for Anemia

ब्लड शुगर को करे मैनेज

एक स्टडी के अनुसार संतरे का सेवन डायबिटीज में करना सुरक्षित माना गया है। इस फल का पल्प फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। फाइबर शुगर को एब्जॉर्ब करने और ब्लड शुगर लेवल को सुधारने में मददगार माना गया है। हालांकि, रिसर्च में इस बात के कोई प्रूफ नहीं है। यह भी माना जाता है कि संतरे का मॉडरेट ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकता है, लेकिन यह भी सिद्ध नहीं हुआ है।

एनीमिया के उपचार में फायदेमंद

संतरे में मौजूद विटामिन सी आयरन एब्जोर्प्शन को बढ़ा सकता है। विटामिन सी की मदद के बिना आयरन पूरी तरह से शरीर में एब्जॉर्ब नहीं हो पाता। रोजाना एक संतरा खाना एनीमिया के उपचार में फायदेमंद हो सकता है। यही नहीं, इससे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी सुधरता है।

Oranges for Heart problems
Oranges for Heart problems

वजन कम करे

रिपोर्ट्स यह बताती हैं संतरे में मौजूद फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है, इससे वजन कम होने में मदद हो सकती है। वजन कम करने के लिए ऑरेंज जूस की तुलना में पूरा ऑरेंज खाने से फायदा हो सकता है। संतरे में मौजूद फाइबर से पेट भरा रहता है, जिससे हम कम मात्रा में खाते हैं। आप इसका सेवन मीठे के रूप में भी कर सकते हैं।