हर्बल सिगरेट क्या है और क्या हो सकते हैं इसके नुकसान
स्मोकिंग करना हमारे लिए नुकसानदायक है। लेकिन, हर्बल सिगरेट स्मोकिंग भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बुरी हो सकती है। आइए जानें हर्बल सिगरेट के नुकसानों के बारे में।
Herbal cigarettes: इसमें कोई शक नहीं है कि धूम्रपान करना हमारे शरीर के लिए बहुत अधिक हानिकारक होता है। सिगरेट में निकोटिन होता है, जो एक स्टीमुलेंट ड्रग है। इसकी आदत को छोड़ना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसा माना जाता है कि हर्बल सिगरेट में निकोटिन नहीं होता है। ऐसे में, अन्य सिगरेट के मुकाबले इस सिगरेट को सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, क्या यह सच में हमारे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है? आइए जानते हैं कि हर्बल सिगरेट क्या होती है और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं?
हर्बल सिगरेट क्या हैं?
हर्बल सिगरेट उस सिगरेट को कहा जाता है जिसमें फूल, हर्ब्स या अन्य प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जाता है की इस तरह की सिगरेट में तंबाकू और निकोटिन नहीं होता है। लेकिन, इस बात को साबित करने के लिए किसी भी तरह का वैज्ञानिक प्रूफ मौजूद नहीं है। हर्बल सिगरेट की खुशबु अच्छी हो सकती है, लेकिन यह सामान्य सिगरेट से भी ज्यादा हानिकारक हो सकती है। ऐसा भी पाया गया है कि इस तरह की सिगरेट में रेगुलर सिगरेट से दो से तीन गुना अधिक टार और निकोटिन होता है।

क्या हर्बल सिगरेट सुरक्षित है?
अक्सर हम लोग ऐसा मानते हैं कि हर्बल चीजों से हमें कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन, यह सच नहीं है। सिगरेट स्मोकिंग की आदत को छोड़ने के विकल्प के रूप में हर्बल सिगरेट का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि, इस सिगरेट में तंबाकू नहीं होता। लेकिन, इसमें मौजूद ड्रग्स के कारण लोग इसके आदि भी हो सकते हैं। नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के अनुसार प्राकृतिक सामग्री होने के बाद भी यह सिगरेट हाई हानिकारक केमिकल्स को बाहर निकालती हैं जैसे टार और कार्बन मोनोऑक्साइड आदि।
यह भी पढ़ें। अगर आप भी है सिगरेट की लत में गिरफ्त, तो इन घरेलू नुस्खे से पा सकते है छुटकारा
हर्बल सिगरेट के इंग्रीडिएंट्स
तंबाकू युक्त सिगरेट की तरह ही हर्बल सिगरेट भी हानिकारक होती है, क्योंकि जब इसे जलाया जाता है तो इससे टार, कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य हानिकारक चीजें निकलती हैं। जब हम हर्बल सिगरेट के धुएं में सांस लेते हैं, तो हम इन हानिकारक चीजों को सीधे अपने फेफड़ों में ले जाते हैं। देखने में हर्बल सिगरेट सामान्य सिगरेट जैसी दिखती हैं लेकिन इसमें तंबाकू की जगह हर्ब्स होती हैं। इन सिगरेट्स में निम्नलिखित चीजों को ड़ाला जाता है।
- पैशन फ्लावर
- भुट्टे के बाल
- गुलाब की पंखुरियां
- कमल के पत्ते
- मुलैठी की जड़
- जैस्मिन
- जेनशेन
- लाल लॉन्ग के फूल
अन्य तरह की सिगरेट जिन्हें नेचुरल माना जाता है उन्हें बीड़ी, लॉन्ग की सिगरेट आदि के नाम से जाना जाता है। लेकिन, इनमें तंबाकू होता है।

सिगरेट्स के कारण होने वाले साइड इफेक्ट्स
यह तो आप जानते ही होंगे कि सिगरेट पीने से लंग कैंसर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यही नहीं, इससे सम्पूर्ण हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। सिर्फ सिगरेट पीना ही नहीं बल्कि सेकंडहैंड स्मोक भी हमारी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी भी तरह की सिगरेट को पीने से निम्नलिखित समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है:
- सांस संबंधी समस्याएं जैसे सांस लेने में समस्या, लगातार खांसी आना, अस्थमा के लक्षणों का बदतर होना या एक्सरसाइज करने में समस्या होना आदि।
- स्किन का रुखा या डल होना, जल्दी झुर्रियां आना, स्किन इलास्टिसिटी का कम होना, दांतों और नाखूनों का पीला होना आदि।
- दांतों संबधी समस्याएं जैसे कैविटी या दांतों का टूटना, मुंह में छाले या अल्सर होना, मसूड़ों में परेशानी आदि।
- रात को कम दिखाई देना, कैटरैट्स, हियरिंग लॉस आदि।
- गर्भवती होने में समस्या, प्रेग्नन्सी कॉम्प्लीकेशन्स।
- इरेक्टाइल डिसफंक्शन या स्पर्म प्रॉब्लम।

यही नहीं, स्मोकिंग करने से इम्यून सिस्टम में भी समस्या हो सकती है, हमारी बोन डेंसिटी का कम हो सकती है या हमारे शरीर के घावों के हील होने की क्षमता कम हो सकती है। इसलिए अपनी और अपने प्रियजनों की हेल्थ को सही बनाए रखने के लिए हर्बल सिगरेट स्मोकिंग या किसी भी तरह की स्मोकिंग से बचना चाहिए।
