Overview: प्रेशर कुकर में कुछ खास खाद्य पदार्थ पकाने से सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है
प्रेशर कुकर तेज और सुविधाजनक पकाने का तरीका है, लेकिन हर फूड इसके लिए उपयुक्त नहीं होता। कुछ खाद्य पदार्थों को अधिक दबाव और तापमान में पकाने से उनके जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं, स्वाद बदल सकता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। खासकर ऐसे फूड्स जिनमें अधिक स्टार्च, झाग या नाजुक पोषक तत्व होते हैं, उन्हें प्रेशर कुकर में पकाने से गैस, अपच और पोषण की कमी का खतरा बढ़ सकता है।
Foods to Avoid Cooking in Cooker: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर जल्दी में रहते हैं—चाहे ऑफिस जाना हो या बच्चों को स्कूल पहुंचाना हो। इसी जल्दबाजी में खाना जल्दी बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल आम हो गया है। प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है और स्वादिष्ट भी लगता है, लेकिन यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसमें क्या पकाया जा रहा है। कुछ खाद्य पदार्थों को प्रेशर कुकर में पकाने से पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं और स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है। आज हम आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जिन्हें प्रेशर कुकर में पकाने से बचना चाहिए।
डेयरी प्रोडक्ट

प्रेशर कुकर में दूध या किसी भी डेयरी उत्पाद को पकाने से बचना चाहिए। अधिक तापमान पर दूध फट सकता है, जिससे उसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। यह न सिर्फ खाने की बनावट और स्वाद को प्रभावित करता है, बल्कि इसे स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित भी बना सकता है। साथ ही, दूध कुकर की सतह पर चिपक जाता है, जिससे इसकी सफाई करना भी मुश्किल हो जाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, सरसों, मेथी और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को प्रेशर कुकर में पकाने से इनमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट नष्ट हो जाते हैं। इन सब्जियों में नाइट्रेट की मात्रा उच्च होती है, जो उच्च तापमान के संपर्क में आने पर नाइट्राइट में बदल सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
मछली
आमतौर पर मछली कड़ाही में पकाई जाती है, लेकिन अगर आप जल्दी में इसे प्रेशर कुकर में पकाने का सोच रहे हैं, तो ऐसा न करें। कुकर में मछली पकाना न केवल अनहेल्दी है, बल्कि यह ओवरकुक भी हो सकती है। इससे स्वाद प्रभावित हो सकता है और टेक्सचर भी बिगड़ सकता है। इसके अलावा, कुकर में मछली पकाने से इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड भी नष्ट हो सकता है।
चावल
चावल को प्रेशर कुकर में पकाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें पकाने से चावल में मौजूद स्टार्च हानिकारक केमिकल्स को रिलीज कर सकता है। इससे शरीर में विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर है कि आप चावल को बड़े बर्तन में ही पकाने की कोशिश करें।
आलू
आलू को भी प्रेशर कुकर में नहीं पकाना चाहिए, क्योंकि इससे इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। इसके अलावा, लंबे समय तक प्रेशर कुकर में पकाए गए आलू का सेवन करने से कुछ बीमारियों, जैसे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का खतरा बढ़ सकता है।
नूडल्स
नूडल्स को प्रेशर कुकर में नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि इसमें स्टार्च की मात्रा बहुत अधिक होती है। इस कारण, प्रेशर कुकर में इसे पकाने से शरीर को कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। बेहतर है कि नूडल्स को कड़ाही या पैन में ही पकाएं, क्योंकि प्रेशर कुकर में बनाने से इसका स्वाद भी प्रभावित होता है।
