क्रॉप टॉप में दिखेंगी कूल और स्टाइलिश
गर्मी के मौसम में महिलाओं के बीच क्रॉप टॉप की डिमांड बढ़ जाती है, क्योंकि ये दिखने में स्टाइलिश, समर के लिए हल्का और काफी कूल लगता है।
Crop Top Styling Tips: गर्मियों का मौसम आ चुका हैं। ऐसे में हर लड़की समर के लिए स्टाइलिंग टिप्स ढूंढ रही है, ताकि वह सभी के बीच अलग और खूबसूरत नजर आ सके। गर्मी के मौसम में महिलाओं के बीच क्रॉप टॉप की डिमांड बढ़ जाती है, क्योंकि ये दिखने में स्टाइलिश, समर के लिए हल्का और काफी कूल लगता है। अधिकतर लड़कियां क्रॉप टॉप पहनना पसंद करती हैं। आप एक नए और खास लुक के लिए क्रॉप टॉप को कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। आज हम आपको क्रॉप टॉप के स्टाइलिंग टिप्स के बारे में बताने वाले हैं।
साड़ी व लहंगे के साथ पहनें क्रॉप टॉप

आप अगर पार्टी में इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती हैं, तो आप साड़ी के साथ ब्लाउज के बजाय क्रॉप टॉप कैरी कर सकती हैं। यह आपको एलिगेंट लुक देगा। आप साड़ी के साथ एंब्रायडिड क्रॉप टॉप पहन सकती हैं।
शर्ट के साथ क्रॉप टॉप

आप क्रॉप टॉप को टाई डाई शर्ट के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। यह आपको एक कूल लुक देगा। टाई डाई शर्ट के साथ क्रॉप टॉप को स्टाइल करना इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।
स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप

आप क्रॉप टॉप को लॉन्ग स्कर्ट या पेंसिल स्कर्ट के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। आप कोशिश करें कि सही कलर कॉन्बिनेशन के साथ अपने आप को स्टाइल करें, तभी आपका लुक निखर कर आएगा।
जैकेट के साथ

कई महिलाएं क्रॉप टॉप पहनना पसंद करती है, लेकिन इसमें वह सहज महसूस नहीं करती हैं। अगर आपकी भी कुछ ऐसी ही शिकायत है, तो आप क्रॉप टॉप को किसी भी डेनिम जैकेट के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। जैकेट में आप स्टाइलिश दिखेंगी साथ ही कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी।
शीयर टॉप के साथ क्रॉप टॉप

महिलाओं के बीच इन दिनों शीयर टॉप काफी चलन में है। आप भी चाहे तो क्रॉप टॉप को शीयर टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप इन टॉप्स के साथ क्रॉप टॉप को स्टाइल करेंगी तो ये आपको क्लासी लुक देगा।
पलाज़ो के साथ क्रॉप टॉप

आप क्रॉप टॉप में बिल्कुल कुल दिखना चाहती हैं, तो आप इसे पलाज़ो पैंट के साथ स्टाइल करें। आप किसी स्पेशल इवेंट या पार्टी के लिए शिफॉन क्रॉप टॉप के साथ हैवी सिल्क प्लाज़ो चुनें। यह एक इंडो-वेस्टर्न लुक है, जिसे पार्टी में कैरी करना आसान हैं। इसके साथ आप स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनकर अपने लुक को और भी स्टनिंग बना सकती हैं।
ड्रेस के साथ क्रॉप टॉप

अगर आपके पास नूडल स्ट्रैप ड्रेस है, जिसे आप कई बार पहन कर बोर हो चुकी है, तो आप इसके साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आप चाहें तो अपने आउटफिट को नया लुक देने के लिए ड्रेस के साथ ब्लैक या व्हाइट क्रॉप टॉप अंदर पहन सकती हैं। यह आपको बिल्कुल डिफरेंट लुक देगा।
क्रॉप टॉप विद हाई वेस्ट जींस

आप अगर जींस के साथ क्रॉप टॉप पहनना चाहती है, तो आप हमेशा हाई वेस्ट जींस के साथ ही क्रॉप टॉप को स्टाइल करें। लो वेस्ट जींस के साथ क्रॉप टॉप का कॉम्बिनेशन बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता हैं।
