Family Meal Benefits:परिवार वह संस्था है जो उसमें शामिल हर शख्स को ना सिर्फ इमोशनल सपोर्ट देता है, बल्कि उसे सफलता की ओर बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन भी देता है। हर व्यक्ति के जीवन में परिवार वह महत्वपूर्ण कड़ी है जो उसे समाज से सकारात्मक रूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हर बच्चे पर परिवार के माहौल का प्रभाव सबसे पहले पड़ता है। जिन परिवारों में पारिवारिक माहौल अच्छा होता है, वहां बच्चों का मानसिक रूप से विकास बेहतर तरीके से होता है। बच्चों पर परिवार के पॉजिटिव इफेक्ट के लिए साथ में भोजन करना भी महत्वपूर्ण माना गया है।
एक नहीं साथ में भोजन के हैं कई फायदे

पिछले दिनों कोलंबिया यूनिवर्सिटी के द नेशनल सेंटर ऑन एडिक्शन एंड सब्सटेंस एब्यूज में हुई एक स्टडी के अनुसार ऐसे बच्चे या टीनएजर्स जो अपने परिवार के साथ वीक में तीन या इससे ज्यादा बार भोजन करते हैं, उनके हेल्दी रहने की संभावना अन्य बच्चों से कहीं ज्यादा होती है। इतना ही नहीं ये बच्चे पढ़ाई में भी अन्य बच्चों से बेहतर होते हैं। परिवार के साथ भोजन करने मात्र से उनमें नशे की गिरफ्त में आने की आशंका तक कम होती है। ऐसे में फैमिली के साथ लंच या फिर डिनर करना बेहद जरूरी है।
परिवार के साथ जरूर करें भोजन

विभिन्न शोधों से यह साबित हुआ है कि परिवार के लोगों को भोजन आपस में जोड़ने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे में हर परिवार को यह प्रयास करना चाहिए कि 24 घंटे में एक बार के समय के भोजन में अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ है समय बिताएं। ऐसा करना बच्चों के लिए मनसिक रूप से ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी बहुत आवश्यक है। जो बच्चे अपने परिवार के साथ भोजन करते हैं उनमें ईटिंग डिसऑर्डर की आशंका कम हो जाती है। ऐसे बच्चे मोटापे की गिरफ्त में भी कम आते हैं। साथ ही एक ही टेबल पर बैठने से बच्चों में शेयरिंग की भावना भी डिवेलप होती है, जो उन्हें आगे चलकर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
बच्चों की डाइट में शामिल करें एक मुट्ठी नट्स

परिवार के साथ भोजन करने के साथ ही यह भी बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपने बच्चों की डाइट का पूरा ध्यान रखें। बच्चों की डेली डाइट में नट्स को शामिल करना बेहद जरूरी है। नट्स में मौजूद विटामिन, फाइबर और मिनरल्स बच्चों को पूरा पोषक देते हैं। जामा इंटरनेशनल की ओर से की गई एक स्टडी में सामने आया कि वीक में चार दिन एक मुट्ठी नट्स खाने से हार्ट अटैक की आशंका 50 प्रतिशत तक कम होती है। इतना ही नहीं हार्ट प्रॉब्लम्स के कारण होने वाली मौत का खतरा भी 4 8 प्रतिशत कम हो जाता है।
बीन्स और दालों को बनाएं डाइट का हिस्सा

अगर आप चाहते हैं कि बच्चों को पूरा पोषण मिले तो उनकी डाइट में बीन्स और दालों को जरूर शामिल करें। कई शोध बताते हैं कि जिन लोगों की डेली डाइट में दालें, बीन्स और फलियां शामिल होती हैं, उनकी लाइफ एक्सपेक्टेंसी ज्यादा होती है। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखती है और केलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करते हैं। ऐसे में अपनी डेली डाइट में 150 ग्राम दालों और बीन्स का सेवन रोज करें। बच्चों की डाइट में भी इसे शामिल करें।
