Agarbatti Business: महिलाएं आजकल अपने घरेलू काम के साथ कोई ऐसा पार्ट टाइम काम या फिर छोटा बिजनेस करना चाहती हैं जिनसे उनकी आमदनी में कुछ इजाफ़ा हो जाए। आजकल की महिलाएं हमेशा अपने घर अथवा परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। और कहीं कहीं तो महिलाएं पुरुषों से दो कदम आगे भी निकल जाती हैं और अपने सशक्त होने का प्रमाण देती हैं।
वहीं कुछ महिलाओं ने अपने घरेलू कार्यों के साथ छोटा सा बिजनेस स्टार्ट करके ऐसा मुकाम हासिल किया जिससे उनके प्रति समाज में सम्मान तो बढ़ा ही साथ ही उन्हें देखकर देश की अन्य लड़कियों ने भी प्रेरणा लिया है। आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर बैठे कर सकती हैं। वहीं अगर आप इस बिजनेस में ज्यादा इन्वेस्ट करेंगी तो आप अपने आसपास की महिलाओं को भी रोजगार दे सकती हैं।
आपको बता दें कि जिस बिजनेस के बारे में हम बता रहे हैं वो है अगरबत्ती का बिजनेस (Agarbatti Business), जो आजकल बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। तो आईए नीचे हम अगरबत्ती के बिजनेस (Agarbatti Business) के बारे में अच्छे से समझते हैं कि कैसे हम इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं और इस बिजनेस से हमे क्या लाभ मिल सकता है:
इस तरह से शुरू करें अगरबत्ती का व्यापार

महिलाएं अगरबत्ती बनाने का बिजनेस (Agarbatti Business) दो तरीकों से शुरू कर सकती हैं, एक बेहद ही छोटे स्तर से और दूसरा बड़े स्तर से। अब ये आप पर निर्भर है कि आप यह व्यापार किस तरह से शुरू करना चाहती हैं और आपके पास यह व्यापार शुरू करने के लिए कितनी पूँजी है। अगर आप अगरबत्ती बिजनेस (Agarbatti Business) को बड़े स्तर पर शुरू करना चाहती हैं तो आपको इसके लिए लाइसेंस लेना पड़ेगा, जबकि छोटे स्तर पर बिना लाइसेंस लिए ये कारोबार शुरू किया जा सकता है।
अगरबत्ती की बाजार में है कितनी मांग
महिलाएं कोई भी काम शुरू करने से पहले ये जानना चाहती हैं कि इस बिजनेस (Agarbatti Business) का मार्केट कितना बड़ा है, जो कि बेहद अच्छी बात है। हम आपको बता दें कि भारत में धार्मिक मान्यताओं को काफी आगे रखा जाता है और लगभग हर धर्म में इबादत या पूजा के समय अगरबत्ती का उपयोग किया जाता है।
इसके साथ ही अगरबत्ती की डिमांड अपने देश के साथ साथ श्रीलंका, वर्मा, इंडोनेशिया और मलेशिया में भी अधिक है। जिससे आप ये कह सकती हैं अगरबत्ती बेचने का मार्केट आपको पूरी दुनिया मे मिल जाएगा और आपको अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगरबत्ती बनाने में लगता है इतना समय

घरेलू महिलाओं के पास अपने घर के कार्य खत्म करने के बाद काफी कम समय बचता है, ऐसे में महिलाएं ऐसा कार्य शुरू करना चाहती हैं जो कम समय में भी आसानी से हो जाये। तो हम आपको बता दें कि आप इस अगरबत्ती के बिजेनस (Agarbatti Business) में एक घंटा रोजाना देकर लगभग 1500 से 2000 अगरबत्ती तैयार कर सकती हैं। वहीं अगर आप यह काम मशीन से कर रही हैं तो मशीन एक मिनट में लगभग 200 अगरबत्ती तैयार कर सकता है।
अगरबत्ती बिजनेस करने में लागत
सामान्य परिवार के लोगों के लिए सबसे बड़ी बात होती है कि कोई भी बिजनेस शुरू करने के लिए क्या लागत लग सकती है क्या यह लागत उनकी रेंज में आएगी या नहीं। अगर हम अगरबत्ती बिजनेस (Agarbatti Business) की बात करें तो इस बिजनेस को छोटे स्तर पर शुरू करने के लिए लगभग ₹12,000 से ₹15,000 की जरूरत पड़ सकती है, जबकि अगर ये काम आप बड़े स्तर पर शुरू करना चाहती हैं तो इसमें करीब आपको 4 लाख रूपये का खर्चा आएगा।
अगरबत्ती बिजनेस के लिए रजिस्ट्रेशन यहाँ करें
छोटे स्तर पर अगरबत्ती बिजनेस (Agarbatti Business) करने के लिए हमें किसी भी रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती है, पर बड़े स्तर पर यह बिजनेस करने के लिए हमें रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है।
आप अगरबत्ती बिजनेस का रजिस्ट्रेशन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके कर सकती हैं :
- सबसे पहले आपको अपनी कम्पनी का आरओसी करवाना पड़ेगा।
- इसके बाद लाइसेंस के लिए आपको स्थानीय श्रम विभाग पदाधिकारी के यहाँ आवेदन करना पड़ेगा।
- फिर आपको अपने बिजनेस का पैन कार्ड बनवाकर एक बैंक अकाउंट खुलवाना पड़ेगा।
- जिसके बाद अब आपको अपने बिजनेस के लोगो और नाम का रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा।
- आप अंत में आपको प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लेनी पड़ेगी।
- एनओसी मिलने के बाद आप अगरबत्ती के कारोबार को शुरू कर सकते हैं।
अगरबत्ती का पैकेट बनाएं इस तरह

हमे अपने द्वारा बनाई गई अगरबत्ती को बेचने के लिए सबसे पहले उसकी पैकिंग पर ध्यान होगा कि हम उसे किस तरह पैक कर रहे हैं। बाजार में बिकने वाले हर सामान को बेचने के लिए लोग तरह तरह के पैकेट तैयार करते हैं जिससे सामान का पैकेट देखकर ही लोग इसे खरीद लें।
आपको अगर अपने अगरबत्ती बिजनेस को आगे बढ़ाना है तो आपको सबसे ज्यादा ध्यान अगरबत्ती के पैकेट पर ही देना होगा। पैकेट बनाते वक़्त आपको ध्यान रखना होगा कि पानी पैकेट के अंदर न पहुँच पाए अन्यथा अगरबत्ती टूट सकती है, इसके लिए सामान्य तौर पर लोग एक प्लास्टिक का पाउच पैकेट से पहले लगा देते हैं आप भी कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं।
दूसरा आपको ध्यान देना होगा कि कंपनी का नाम, ब्रांड का लोगो, पैकेट से संबन्धित जानकारी सब कुछ सही तरीके से दिख रहा हो अन्यथा लोग नकली सामान मानकर लेने से इंकार कर देते हैं । और अंत में आपको यह ध्यान में रखना होगा कि पैकिंग का डिब्बा देखने में खूबसूरत लगे, जिससे लोग डिब्बे को देखकर ही अगरबत्ती को खरीद लें। बड़े स्तर पर अधिकांश लोग पैकिंग के लिए मशीन का उपयोग करते हैं, पर अगर आप छोटे स्तर पर यह कार्य कर रही हैं तो आपको बड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी और छोटे स्तर पर पैकिंग में समय और मेहनत ज्यादा लगती है।
ऐसे करें अपने बिजनेस की मार्केटिंग
अगरबत्ती बनाने के बाद आपको अगरबत्ती के बिजनेस (Agarbatti Business) की मार्केटिंग करने के लिए सबसे पहले अपने आसपास की दुकानों का सहारा लेना पड़ेगा। इसके साथ आप अपने प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया पर भी मिल सकते हैं, जहाँ पर आपको ढेर सारे ग्राहक मिल सकते हैं।
