घरेलू महिलाएं घर बैठे कमाएं, शुरू करें ये 5 आसान काम: Work for Women
Part Time Work For Women

Part Time Work For Women: आजकल महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं इस महंगाई के दौर में घर का खर्च चलाना आम इंसान के लिए छोटी बात नहीं है। चीज़ों के बढ़ते दाम और जरूरतों को देखते हुए घर में हर कोई पैसा कमाना चाहता है। फिर वो चाहें पार्ट टाइम हो या फुल टाइम काम। लेकिन घरेलू महिलाओं के पास फूल टाइम जॉब के लिए वक़्त नहीं होता। ऐसे में आजकल घरेलू महिलाओं के लिए कई ऐसे पार्ट टाइम काम के ऑप्शन हैं जिन्हें वह घर और परिवार की देखभाल के साथ आसानी से करके पैसे कमा सकती हैं। साथ ही परिवार की आर्थिक मदद कर वे आत्मसम्मान से भरपूर महसूस करेंगी। हम आज इस आर्टिकल में आपको ऐसे 5 आसान काम बताएंगे जिसे करके आप घर बैठे आसानी से पैसे कमा सकती हैं।

यह भी देखे-क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर धोखाधड़ी: Credit Card Scam

Work for Women: ब्लॉग लिखकर

Work for Women
Work for Women Ideas-Blogging

ब्लॉग लिखना आजकल सबसे ज्यादा पॉपुलर काम है, लोग ब्लॉग लिखकर घर बैठे कमाई कर रहे। अगर आपको सोशल मीडिया की समझ हैं तो आप इसके जरिये पैसे कमा सकती हैं। इसके लिए अमूमन आपको अपनी एक वेबसाइट बनानी होती है, पर ये जरूरी नहीं है, आप किसी अन्य वेबसाइट के लिए भी ये काम कर सकते हैं। आमतौर पर वेबसाइट ब्लॉग लिखने के लिए पार्ट टाइम या फ्रीलान्स पर वर्क करने वाले लोगों की तलाश करते हैं, जो उनके लिए ब्लॉग लिख सके। ऐसे में आप इन वेबसाइट के लिए काम करके पार्ट टाइम या फ्रीलान्स के तौर पर हजारों रूपये घर बैठे कमा सकते हैं। वहीं जब आपको लगे कि आपके पास ठीक ठाक पैसे हो गए हैं तो आप भी अपनी खुद की वेबसाइट बनवाकर ब्लॉग लिख सकती हैं। जिससे आप अपने लिए एक स्थाई रूप से पैसे कमाने का जरिया बना सकती हैं।

एफिलिएट मार्केटिंग

एफिलिएट मार्केटिंग भी आजकल तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोई भी अब एफिलिएट मार्केटिंग के जरिये घर बैठे कमाई कर सकता है, इस एफिलिएट मार्केटिंग को आप रिटेल शॉप भी कह सकती हैं। इसके जरिए कमाई करने के लिए आपको सबसे पहले फ्लिपकार्ट, अमेज़न या मीशो जैसे किसी भी ई-कामर्स एप के साथ पार्टनरशिप करनी होगी। फिर आपको इन एप के प्रोडक्ट को किसी भी सोशल मीडिया एप के जरिए प्रमोट करना होगा, जब लोग आपके द्वारा प्रमोट किये गए प्रोडक्ट को खरीदेंगे तो कमीशन के तौर पर ये वेबसाइट आपको पैसा देगी।

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया आजकल हर कोई इस्तेमाल करता है और सभी को यह बात पता है कि सोशल मीडिया के जरिये आप घर बैठे कमाई कर सकते हैं। आपको सोशल मीडिया से कमाने के लिए सबसे पहले अपनी एक अच्छी स्किल चुननी होगी, उसके बाद आपको उस स्किल से रिलेटेड वीडियो बनाकर अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट जैसे-यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर डाल सकती हैं। जब आपकी आईडी पर ज्यादा कमेंट्स, लाइक और व्यू आने लगेंगे तो आपका चैनल या आईडी मोनेटाइज हो जाएगा, जिससे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम या ट्वीटर आपको पैसे देगा। साथ ही कई सारी कम्पनियां आपको उनके प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए भी पैसे देंगी।

ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाकर

ऑनलाइन ट्यूशन आजकल शहरों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में घर बैठे कमाई करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए बस आपको ये समझना होगा कि आप कौन सी कक्षा के बच्चों को आसानी से पढ़ा सकती हैं। अब आपको अपने ट्यूशन क्लासेस के बारे में थोड़ा सा प्रचार-प्रसार करना होगा उसके बाद घर बैठे ही आपकी ट्यूशन क्लास के लिए बच्चे मिलना शुरू हो जाएंगे। आप इन बच्चों के जरिए ही आगे अपनी ट्यूशन क्लासेज को और बढ़ा कर सकती हैं, जिसके लिए आपको इन बच्चों को ठीक ढंग से पढ़ाना होगा।

ऑनलाइन सर्वे

Online Work
Online Survey Work

अगर आप घर बैठे कमाई करना चाहती हैं और आपके पास कोई खास स्किल नहीं है तो यह तरीका आपके लिए सबसे बेहतर होगा। पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन सर्वे की डिमांड मार्केट में सबसे ज्यादा बढ़ी है, इसके लिए कम्पनियां यूजर्स को प्रोडक्ट के लिए सर्वे करने का काम देती हैं। यह सर्वे आपको इन प्रोडक्ट को यूज करने वाले कस्टमर्स के बीच करना होता है, जिसमें आप उनसे बस कुछ प्रश्न पूछती हैं और उसके बाद सर्वे पूरा हो जाता है। सबसे खास बात यह है कि यह काम बेहद ही आसान है अगर आप ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है तो भी यह काम आप बेहद आसानी से कर सकती हैं।