बालों को स्कार्फ की मदद से कर्ल कैसे करें
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि बालों को बिना किसी मशीन और खर्चे के किस प्रकार आप घुंघराले बना सकते हैं।
जिनके बाल नेचुरल कर्ल हैं, उन्हें पार्लर जाने या किसी टूल की जरूरत नहीं पड़ती है। जिनके बाल स्ट्रैट हैं लेकिन कर्ल हेयर पसंद करते हैं, उन्हें पार्लर ही जाना पड़ता है। अब हर बार पार्लर जाना संभव नहीं होता है। इसके लिए आप कुछ बेहतरीन टिप्स घर पर भी अपना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि बालों को बिना किसी मशीन और खर्चे के किस प्रकार आप घुंघराले बना सकते हैं। जी हां बिल्कुल आपको इसके लिए केवल एक स्कार्फ की जरूरत पड़ेगी तो पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल में आखिरी तक बने रहे।

क्या चाहिए
आइए आपको बताते हैं कि आपको बाल कर्ल करने के लिए क्या क्या सामान की जरूरत पड़ेगी।
- 2 सक्रंची
- 1 स्कार्फ
- एक से दो क्लेचर
- हेयर स्प्रे
- हेयर ब्रश
इस तरह बालों को कर्ल करें

● हेयर कर्ल करने के लिए सबसे पहले बालो को अच्छी तरह से कंघी कर ले। बालों को अच्छी तरह से कंघी करने के लिए चौड़े दातों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। इससे बाल जल्दी से सुलझ जाते हैं।
● अब बालों में थोड़ा सा ड्राई शैंपू लगाएं। कंघी से बीच में अच्छी तरह से मांग निकाल ले और बालों को दोनों तरफ से आगे की और कर ले।
● अब स्कार्फ़ को हेयर बैंड की तरह लगाएं और बीच में क्लेचर की मदद से इसे सिक्योर करते रहे।
● अब स्कार्फ़ में बालों को अच्छे से लपेट ले और आखिरी में बचे हुए स्कार्फ को सक्रंची की मदद से बांध ले। दोनों साइड पर इसी तरीके से करें।
● अगर आप चाहते हैं आपके बाल बहुत ज्यादा कर्ल हो तो इसके लिए आप बालों में 5 से 6 घंटे तक स्कार्फ को लगा कर रख सकते हैं।
● कुछ देर में स्कार्फ हटा ले और आप पाएंगे कि आपके बाल कर्ल हो गए है।
● हेयर स्प्रे की मदद से बालों को अच्छी तरह से सेट कर ले।
इन बातों पर ध्यान दें
● बालों को कर्ल करने के लिए कॉटन से बने स्कार्फ़ का ही इस्तेमाल करें। सॉफ्ट स्कार्फ़ बालों में रुकेगा नहीं जिसकी वजह से बाल अच्छे से कर्ल नहीं हो पाएंगे।
● बालों को टाइट से लपेटे ढीले बालों में कर्ल सही से नहीं हो पाते हैं। साथ ही रबड़ बैंड को भी टाइट बांधे।
● ढीले क्लेचर का इस्तेमाल ना करें अन्यथा बालों से स्कार्फ़ खिसक जाएगा।
हेयर स्टाइलिंग टूल के नुकसान

● जब हम स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा करते हैं तो हमारे बाल जल्दी डैमेज हो जाते हैं।
● अगर आप हमेशा हीटिंग टूल्स से बालों को स्टाइल करते हैं तो कुछ समय बाद आपके बाल कमजोर हो जाएंगे।
● हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट के कारण बाल ड्राई होने लगते हैं।
