फाइनेंशियल प्‍लानिंग
Financial Planning Credit: Istock

Financial Planning- व्‍यक्ति कमाने से नहीं बचाने से अमीर बनता है। अमीर बनने के लिए सही वक्‍त पर और सही जगह निवेश और उसकी प्‍लानिंग जरूरी होती है। वर्तमान में युवा कम समय में ही ज्‍यादा पैसा कमाने के चक्‍कर में भागदौड़ करते हैं। लेकिन वो इस बात से अनजान होते हैं कि अमीर बनने के लिए मोटी सैलरी नहीं, बल्कि समझदारी से बचत और निवेश करना जरूरी होता है। मौजूदा वक्‍त में जिस तरह पढ़ाई पूरी होने से पहले ही बच्‍चों को जॉब ऑफर मिलने लगे हैं और सालाना पैकेज भी अच्‍छे होते हैं, ऐसे में यंगस्‍टर्स करियर की शुरुआत से ही फाइनेंशियल प्‍लानिंग शुरू कर सकते हैं। नई उम्र के युवा मौज-मस्‍ती के साथ यदि फ्यूचर प्‍लानिंग करते हैं तो वह आसानी से अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। बेहतर वर्तमान और सुरक्षित भविष्‍य के लिए जरूरी है कि अर्ली एज में ही फाइनेंशियल प्‍लानिंग शुरू कर दी जाए। तो चलिए जानते हैं यंगस्‍टर्स कैसे करें फाइनेंशियल प्‍लानिंग। 

खुद पर करें कंट्रोल

कैसे करें फाइनेंशियल प्‍लानिंग
control yourself

फाइनेंशियली रूप से स्‍ट्रॉन्‍ग होने के लिए सबसे पहले खुद के खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। पेरेंट्स के कहने पर तो बच्‍चे अपनी शॉपिंग और खर्चों को कम देते हैं लेकिन ये जज्‍बा हर यंगस्‍टर में होना चाहिए। जब तक आप खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे तब तक आप फाइनेंस से जुड़े मुद्दों को सॉल्‍व नहीं कर पाएंगे। जेब खर्च से लेकर शॉपिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड सब पर कंट्रोल करना जरूरी है।

स्‍मॉल इनवेस्‍टमेंट से करें शुरुआत

कैसे करें फाइनेंशियल प्‍लानिंग
Start with small investment

यंगस्‍टर्स के पास अपने खुद के पैसे नहीं होते। वे पॉकेट मनी द्वारा अपना खर्च चलाते हैं। कुछ यंगस्‍टर्स ट्यूशन या पार्ट टाइम जॉब करके अपना खर्च निकाल लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप पूरे पैसे खर्च न करके स्‍मॉल इनवेस्‍टमेंट करें। बेहतर होगा कि आप रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) से शुरूआत करें। चाहें तो एक पॉलिसी ले सकते हैं। इसके लिए आप वार्षिक प्रीमियम के बजाय मंथली प्रीमियम का विकल्‍प भी चुन सकते हैं। पॉलिसी अपने बजट के अनुसार लें।

यह भी देखे-सावधान! क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के चक्कर में हो सकते हैं कंगाल: Credit Card Scam

एक्‍सपर्ट की लें मदद

कैसे करें फाइनेंशियल प्‍लानिंग
Get expert help

फाइनेंशियल प्‍लानिंग के लिए किसी एक्‍सपर्ट की सलाह लेना अधिक फायदेमंद हो सकता है। यंगस्‍टर्स अपनी पढ़ाई, क्रिकेट और मूवी में अधिक समय न बर्बाद करते हुए, ऐसे प्रोग्राम देखें जिससे उन्‍हें कुछ सीखने को मिले। आजकल कई न्‍यूज चैनल फाइनेंस से रिलेटिड खबरे दिखाते हैं और फाइनेंस में संबंधित लोगों के सवालों के जबाव भी देते हैं। इसके अलावा बेहतर होगा कि आप न्‍यूज पेपर में फाइनेंस वाला पेज पढ़ना शुरू करें। इससे आप फाइनेंस से जुड़ने लगेंगे और सही डिसीजन ले पाएंगे।

टैक्‍स से संबंधित जानकारी लें

कैसे करें फाइनेंशियल प्‍लानिंग
Get tax information

शुरुआत में किसी की भी सैलरी टैक्‍सेबल नहीं होती लेकिन हर किसी को टैक्‍स से जुड़ी जानकारी होना बेहद जरूरी है। टैक्‍स स्‍लैब, इनवेस्‍टमेंट और फाइनेंस से संबंधित जानकारी होने से पैसों का सही लेन-देन और बचत से संबं‍धित फैसले लेने में आसानी होती है। इसके अलावा यंगस्‍टर्स को टैक्‍स बचाने के लिए कहां-कहां इनवेस्‍ट करना है, इसकी भी नॉलेज होनी चाहिए।

इमरजेंसी फंड बनाएं

कैसे करें फाइनेंशियल प्‍लानिंग
Build an emergency fund

कभी भी फाइनेंशियल प्‍लानिंग करते समय एक हिस्‍सा इमरजेंसी के लिए जरूर रखें। यंगस्‍टर्स के सामने फाइनेंस से संबंधित कई चुनौतियां आएंगी। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से उभरने के लिए इमरजेंसी फंड होना जरूरी है। इसका फायदा उस वक्‍त होगा जब आपको अचानक धन की आवश्‍यकता होगी। इमरजेंसी फंड का लाभ हायर स्‍टडी के लिए भी किया जा सकता है। इमरजेंसी फंड कैसे बनाना है और इसके लिए क्‍या करना होगा इसकी जानकारी फाइनेंस एक्‍सपर्ट से ली जा सकती है।

इंश्‍योरेंस ले सकते हैं

कैसे करें फाइनेंशियल प्‍लानिंग
can get insurance

फाइनेंस सलाहकार हमेशा से ही कहते आए हैं कि किसी भी व्‍यक्ति का पहला निवेश इंश्‍योरेंस में ही होना चाहिए। आप लाइफ इंश्‍योरेंस और हेल्‍थ इंश्‍योरेंस, टर्म प्‍लान जैसे ऑप्‍शन्‍स का चुनाव कर सकते हैं। इसकी शुरुआत जितनी जल्‍दी कर दी जाए उतना अच्‍छा है। इससे आपको कम प्रीमियम में अच्‍छा कवरेज मिल सकता है। यंगस्‍टर्स इसकी शुरुआत कम सैलरी से भी कर सकते हैं।

Leave a comment