एमएस धोनी से सीखें आइडल फादर बनने का तरीका, जबरदस्त है बेटी से बॉन्डिंग: MS Dhoni Parenting
MS Dhoni Parenting

MS Dhoni Parenting: हर बच्चे के जीवन में माता पिता की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है और किसी भी बच्चे को जितनी जरूरत मां की होती है, उसे उतना ही साथ पिता का भी चाहिए होता है। बात जब बेटियों की आती है तो उनके लिए पिता जीवन को सबसे अनमोल धरोहर होते हैं।

पिताओं की अपनी बेटियों के साथ एक खास तरह की बॉन्डिंग होती है और वो अपनी बच्चियों को कभी भी दुखी नहीं देखना चाहते हैं। ठीक उसी तरह अपने चौके छक्के से फैंस का दिल जीतने वाले माही भी अपनी बेटी जीवा से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। आज हम आपको क्रिकेटर और उनकी बेटी की बॉन्डिंग के बारे में बताते हैं। साथ ही ये भी बताते हैं कि उन्होंने अपनी बच्ची को कितने अच्छे संस्कार दिए हैं।

बेटी को नहीं छोड़ते अकेला

धोनी इस बात का खास तौर से ध्यान रखते हैं कि उनकी बेटी अकेली ना रहे। वो उसे नई नई चीजें सिखाने के लिए कोई न कोई एक्टिविटी करते रहते हैं। वो जीवा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और उसे भरपूर समय देते हैं।

निभाते हैं डैडी ड्यूटी

क्रिकेट की जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद धोनी पिता की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाते हैं। बेटी के बाल बनाने से लेकर देखभाल करने तक वो हर चीज का बचपन से ही ध्यान रखते आए हैं।

पिता की हर बात मानती है जीवा

धोनी को उनकी बेटी जीवा बहुत ज्यादा प्यार करती है, यही वजह है कि क्रिकेटर जो भी उसे बोलते हैं वो सारी बाते वो खुशी खुशी सीखती है और करती है। माही कभी भी अपनी बेटी को आंखों में आंसू नहीं आने देते हैं यही वजह है कि वो सुपर क्रिकेटर होने के साथ सुपर डैड भी हैं।

बेटी को सिखाई हर चीज

जीवा का हर तरह से ख्याल रखने के साथ धोनी उसे नई नई चीजें सिखाने में भी पीछे नहीं हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वो पंजाबी, बंगाली, भोजपुरी जैसी अलग अलग भाषाओं में जीवा से सवाल कर रहे थे और वो भी उन्हें जवाब दे रही थी। धोनी की तरह हर पिता को अपने बच्चों के साथ इस तरह समय बिताना चाहिए।

बच्चे में कॉन्फिडेंस जगाना

सोशल मीडिया पर अक्सर की धोनी की उनकी बेटी के साथ क्यूट बॉन्डिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। एक बार नन्हीं जीवा को अपने पिता को डांस सिखाते हुए देखा गया था। हालांकि, जीवा भी उतना अच्छे से डांस नहीं कर पा रही थी लेकिन धोनी ने उसे ये जाहिर नहीं होने दिया। इस तरह की छोटी छोटी चीजें बच्चों में कॉन्फिडेंस लेकर आती है।