फौजी बनने का था सपना फिर जिंदगी ने लिया टर्न, जानें कैसा रहा माही का सफर: MS Dhoni Journey
MS Dhoni Life Journey

MS Dhoni Journey: महेंद्र सिंह धानी को आज भला कौन नहीं जानता। एक साधारण से परिवार में जन्में धोनी ने बहुत बड़े सपने देखे। क्रिकेट जगत में एंट्री करते ही इस साधारण से लड़के मे खलबली मचा दी। यही वजह है कि आज उन्हें हर कोई जानता है। धोनी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे मैदान से की थी। अगर आपको लगता है कि उन्होंने पहला कदम क्रिकेट की दुनिया में ही रखा था, तो बता दें ऐसा नहीं है। धोनी ने पहले फुलबॉल खेलना शुरू किया था।

धोनी बर्थडे स्पेशल

MS Dhoni Journey
MS Dhoni Birthday Special

माही अपनी टीम के टीम के गोलकीपर हुआ करते थे। बॉल लपकने की उनकी एक आदत को उनके कोच ने नोट किया। जिसके बाद कोच ने अपना मन बदला और धोनी को क्रिकेट में दाखिल किया। इसके बाद क्या था, माही ने अपने खेलने के स्टाइल से पूरे देश को ही अपना दीवाना बना लिया। एमएस धोनी (MS Dhoni) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।

खास किस्सा

आज सभी के फेवरेट क्रिकेटर एम एस धोनी का बर्थडे है। इस मौके पर आज हम आपको धोनी के एक ऐसे सपने के बारे में बताएंगे जो शायद कुछ ही लोग जानते हैं।

यह भी देखें-एयर फ्रायर का इस्तेमाल करते हुए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गल्तियां: Air Fryer Mistakes

फौजी बनना चाहते थे धानी

लोगों को लगता है धोनी हमेशा से क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन आपको बता दें आपको फेवरेट माही को सेना में जवान बनना था। इस बात के बारे में उन्होंने खुद ही जानकारी दी है। मिलिट्री के पैराशूट रेजीमेंट में कुछ वक्त बिताने के बाद उन्होंने फौजी बनने की सोची।

उन्हें ऊंचाई से डर लगता था, इसके बाद भी उन्होंने फैन जंप भी किया। उनका मानना था कि इस वर्दी में कुछ खास है। बचपन से ही उनका ये सपना था, जो बाद में उन्हें क्रिकेट की दुनिया तक लाया।