ये है चीन का रेड बीच, जानिए किस कारण से दिखता है लाल: China's Red Beach
China's Red Beach

लाल रंग का बीच देखने पहुंचते हैं हज़ारों लोग

पैनजिन का रेड बीच देखने हज़ारों पर्यटक हर साल आते हैं।

China’s Red Beach: चीन के पैनजिन स्थित रेड बीच की तस्वीर बेहद ही खूबसूरत लगती है। नज़र ही नहीं हटती है। लाल रंग का बीच..ये सोचकर ही आश्चर्य लगता है। ये रेड बीच अपने इस अनोखेपन के कारण हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बीच के लाल रंग की होने का खास कारण है। वास्तव में यहां पर खास तरह के सुएडा नाम के समुद्री शैवाल पाए जाते है। वैसे तो ये शैवाल पहले हरे रंग के होते हैं लेकिन धीरे-धीरे हरे से लाल रंग में तब्दील हो जाते हैं।

कुदरत के इस अनोखे रूप को निहारने के लिए हजारों पर्यटक आते हैं। 266 प्रकार के पक्षी इस बीच पर पाए जाते हैं जो कि इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ाते हैं।

यह भी देखे-कोविड के समय मुसीबत में आ गए थे बुलेट ट्रेन की तरह उड़ान वाले पक्षी

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...