390 किमी प्रति घंटे की स्पीड से उड़ान भरते हैं पेरेग्रिन फाल्
लंबे, नुकीले पंखों और लंबी पूंछवाला सबसे बड़ा पक्षी पेरेग्रिन फाल्कन अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों में रहते हैं।
World’s Fastest Bird: ये है दुनिया का सबसे तेज़ उड़ने वाला पक्षी पेरेग्रिन फाल्कन। इसकी स्पीड बुलेट ट्रेन की तरह है, जो कि अधिकतम 390 किमी प्रति घंटे की स्पीड से उड़ान भरता है। ये पक्षी बहुत ऊंचाई तक उड़ान भरता है, फिर 320 किमी प्रति घंटे से ज़्यादा की गति से डाइव करता है। लंबे, नुकीले पंखों और लंबी पूंछवाला सबसे बड़ा पक्षी पेरेग्रिन फाल्कन अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों में रहते हैं। टुंड्रा और ठंड के मौसम में दक्षिण अमेरिका में घोंसला बनाने वाले ये प्रवासी पक्षी एक साल में 15,500 मील की दूरी तक उड़ते हैं।
इन पक्षियों को लेकर हाल ही में हुए अध्ययन में पता चला है कि साल 2020 में लंदन में कोविड के दौरान इन पक्षियों का आहार बुरी तरह प्रभावित हुआ। उनका आमतौर पर शिकार कबूतर होता है लेकिन कोविड के दौरान उन्हें तोतों को अपना शिकार बनाने पर मजबूर होना पड़ा।
किंग्स कॉलेज लंदन ने पाया कि पेरेग्रिन फाल्कन को कबूतरों के विकल्प तलाशने पड़े क्योंकि कोविड महामारी के दौरान कबूतरों ने शहरी क्षेत्रों को छोड़ दिया था।
यह भी देखे-इस जगह को कहते हैं धरती का ‘एलियन आइलैंड’, जानिए क्यों
