इस जगह को कहते हैं धरती का 'एलियन आइलैंड', जानिए क्यों: Yemen Socotra Island
Yemen Socotra Island

सोकोत्रा के बारे में जानिए रोचक तथ्य

सोकोत्रा द्वीप हिंद महासागर में यमन देश के दक्षिण-पूर्व में है। सोकोत्रा में पेड़-पौधों की 800 दुर्लभ प्रजातियां मिलती है।

Yemen Socotra Island: यमन से 340 किमी दूर जब आप पहुंचेंगे तो आपको हर चीज़ बदली हुई नज़र आएगी। कुदरती करिश्मा सा महसूस होगा। यहां पहाड़ी, मिट्टी से लेकर पेड़-पौधे और जीव-जंतु ऐसे दिखेंगे जैसे कि ‘एलियन’ हो। ऐसा लगेगा कि जैसे इस ग्रह के ये हैं ही नहीं। सोकोत्रा द्वीप हिंद महासागर में यमन देश के दक्षिण-पूर्व में है।

सोकोत्रा में पेड़-पौधों की 800 दुर्लभ प्रजातियां मिलती है। दो करोड़ साल पुराने पेड़ तक देखने को मिलेंगे। इस आइलैंड के इस अजीबोगरीब नज़ारे को देखते हुए इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है। इस आइलैंड पर करीब 60 हजार लोग रहते हैं, जो कि क्षेत्रफल के हिसाब से कम आबादी है।

यह भी देखे-450 करोड़ रूपये की लागत से बना है ‘कमल के आकार’ का शिवमोगा एयरपोर्ट

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...