5 लाख साल से भी ज्यादा पुराने हैं क्रिस्टल से बने ये खंबे: Giant Crystal Cave
Giant Crystal Cave

मेक्सिको के नाइका माइन में है ये जायंट क्रिस्टल केव

साल 2000 में इन क्रिस्टल को लेकर वैज्ञानिकों को जानकारी मिल गई थी।

Giant Crystal Cave: मेक्सिको में सिएरा डी नेका माउंटेन के पास एक गुफा है लेकिन ये गुफा कोई आम गुफा नहीं है। इसमें विशाल आकार के क्रिस्टल के खंबे है। इसलिए इसे जायंट क्रिस्टल केव नाम से जाना जाता है। ये किसी के खजाने से कम नहीं है। ये खाजाना इस गुफा में 5 लाख साल से भी ज्यादा समय से छिपा हुआ है। आश्चर्य की बात यह है कि इस खजाने का पता चलने के बावजूद इन्हें निकाला नहीं जा सका है। धरती से 984 फीट नीचे ये क्रिस्टल्स मौजूद हैं। साल 2000 में इन क्रिस्टल को लेकर वैज्ञानिकों को जानकारी मिल गई थी।
ये क्रिस्टल जिप्सम के बने हुए है। ये एक तरह का खनीज है, जिसका इस्तेमाल पेपर और टेक्स्टाइल इंडस्ट्री में होता है।

गुफा के अंदर का तापमान इतना भीषण था कि कई मौतें भी हो चुकी थीं। वैज्ञानिकों के मुताबिक गुफा का तापमान 58 डिग्री सेल्सियस होने और हवा में सौ प्रतिशत नमी के डिहाइड्रेशन के कारण यहां जाने वाले बच नहीं पाते हैं।

यह भी देखे-ये है चीन का रेड बीच, जानिए किस कारण से दिखता है लाल: China’s Red Beach