Superfood Diet- एनीमिया मतलब आयरन की कमी, तब होती है जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या पर्याप्त मात्रा में नहीं बनती। एनीमिया कई प्रकार के होते हैं। सबसे आम एनीमिया है आयरन की कमी होना। लाल रक्त कोशिकाओं में एक प्रोटीन होता है जिसे हीमोग्लोबिन कहते हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने से थकान, चेहरे पर पीलापन, त्वचा में रूखापन और सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर, टिशू और मसल्स को प्रभावी तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इस वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। आयरन की कमी को दूर करने के लिए हमारे आसपास कई चीजें मौजूद हैं, जिन्हें हम सुपरफूड कहते हैं। इनको अपनी डेली डाइट में शामिल कर आसानी से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।
हरे पत्तेदार सब्जियां

हर रंग की पत्तेदार सब्जियां आयरन का सबसे अच्छा सोर्स होती हैं। इनमें पालक, मैथी, ब्रोकली, शिमला मिर्च, बींस, केल, कोलार्ड ग्रींस, डेंडेलिन ग्रींस, स्विस कार्ड आदि प्रमुख हैं। विटामिन सी आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। इसलिए हरे पत्तेदार सब्जियों के साथ विटामिन सी वाले पदार्थ भी खाने चाहिए। विटामिन सी के लिए संतरा, स्ट्रोबेरी और लाल शिमला मिर्च आदि का सेवन किया जा सकता है।
मीट और पॉल्ट्री

सभी तरह के मीट और पॉल्ट्री में भरपूर आयरन होता है। रेड मीट, लैम्ब आयरन के सबसे अच्छे सोर्स होते हैं। पॉल्ट्री और चिकन में आयरन की मात्रा कम होती है। मीट और पॉल्ट्री को हरे पत्तेदार सब्जियों और विटामिन-सी फलों के साथ खाने से आयरन का अवशोषण अच्छा होता है। ऑर्गन मीट में आयरन बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसलिए लिवर सबसे लोकप्रिय ऑर्गन मीट है। हार्ट, किडनी और बीफ टंग भी आयरन-रिच ऑर्गन मीट हैं।
यह भी पढ़ें | Beauty Tips: महंगे प्रोडक्टस को कहें न, इन 6 तरीकों से पाएं नेचुरल निखार
सीफूड

सीफूड में अधिक मात्रा में आयरन होता है। शैलफिश जैसे ओस्टर्स, क्लैम, स्कैलप्स, क्रैब्स और श्रिम्प आयरन के बहुत अच्छे स्रोत माने जाते हैं। फ्रेश टूना, माही, पोम्पानो, फ्रेश पर्च, सालमन फिश में भी आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है।
फोर्टीफाइड फूड्स
बहुत से खाद्य पदार्थ आयरन के साथ फोर्टीफाइड होते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो इन खाद्य पदार्थ को आप आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप फोर्टीफाइड ऑरेंज जूस, फोर्टीफाइड रेटी-टू-ईट अनाज, फोर्टीफाइड रिफाइंड फ्लोर से बने खाद्य पदार्थ जैसे व्हाइट ब्रेड, फोर्टीफाइड पास्ता, फोर्टीफाइड कोर्नमील से बने खाद्य पदार्थ और फोर्टीफाइड व्हाइट राइस।
बींस

शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लोगों के लिए बींस आयरन की पूर्ति के लिए सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं। ये बहुत किफायती भी होते हें। इनमें राजमा, छोले, सोयाबीन, पिंटो बींस, ब्लैक बींस और मटर आदि शामिल हैं
नट्स और सीड्स
कई तरह के नट्स और सीड्स भी आयरन के बहुत अच्छे स्रोत होते हैं। इनका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। आप डेली पम्पकिन सीड, काजू, पिस्ता, हेम्प सीड, पाइन नट्स, सनफ्लॉवर सीड का सेवन कर सकते हैं। बादाम में भी आयरन भरपूर मात्रा में होता है।
केला

केला एक ऐसा फल है जिसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है। आयरन के अलावा केला में फॉलिक एसिड भी होता है, जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। शहद या आंवले के रस के साथ केला खाने से हीमोग्लोबिन को बढ़ाया जा सकता है।
चुकंदर

बीटरूट या चुकंदर आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है। ये रेड ब्लड सेल्स की मरम्मत करने में मदद करता है। चुकंदर का दैनिक सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। चुकंदर की पत्तियों में भी बहुत अधिक आयरन होता है इसलिए सलाद में इसकी पत्तियों को भी शामिल किया जा सकता है।
काली किशमिश और अंजीर

किशमिश शरीर के लिए जरूरी विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को दूर करने में सहायक है। सूखी काली किशमिश को रोज रात में दूध में उबालकर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ सकता है। अंजीर में विटामिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, सोडियम, पोटैशियम और क्लोरीन भरपूर मात्रा में होता है। अंजीर को रात में पानी में भिगोकर रखने और सुबह खाली पेट खाने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है।
