Samudrika Shastra: हमारे शरीर के अंग हमारे भविष्य के बारे में भी बताते हैं। इस बात का उल्लेख समुद्र शास्त्र में मिलता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस तरह हाथ की रेखाओं के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं, उसी तरह हाथ की बनावट से भी किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारे हाथों की बनावट से हम यह भी जान सकते हैं कि हमें जीवन में सफलता पाने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ेगा।
कुछ लोगों को बहुत कम मेहनत करने पर भी बेहतर परिणाम मिलते हैं, तो कुछ लोगों को कड़ी मेहनत करने पर भी अच्छा परिणाम नहीं मिलता। अपने हाथों और कलाइयों को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि किसी कार्य को करते वक्त भाग्य साथ देगा या नहीं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार हथेली की बनावट से आप अपने जीवन के संघर्षों और सफलता के बारे में जान सकते हैं।
छोटी व बड़ी हथेली

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली उनकी उंगलियों की लंबाई से छोटी होती है, ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को थोड़ी सी मेहनत करने पर भी अच्छी सफलता मिलती है। ऐसे लोगों के हर काम में भाग्य उनका साथ निभाता है। ऐसे लोग सभी तरह का सुख भोगते हैं। उसी तरह यदि किसी व्यक्ति की हथेली की लंबाई उसकी उंगलियों की लंबाई से ज्यादा है, तो उस व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे लोगों की किस्मत उनका साथ नहीं देती। ऐसे लोग बहुत साहसी होते हैं। किसी भी काम के लिए किए गए इनके संघर्ष का परिणाम सकारात्मक होता है।
मोटी व पतली हथेली

जिन लोगों की हथेली छोटी और मोटी होती है। ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं। अगर ऐसे व्यक्ति किसी काम को करने की सोचते हैं, तो उनको काम शुरू करने पर सफलता मिलने लगती है। इन्हें बहुत कम संघर्ष में ही अच्छे परिणाम मिल जाते हैं। वहीं, पतली हथेली वाले लोगों का जीवन संघर्ष में ही बीतता है। भाग्य इनका जरा भी साथ नहीं देता। कड़ी मेहनत के बाद भी ऐसे लोगों को सफलता नहीं मिलती। लेकिन, ऐसे लोग बहुत ईमानदारी के साथ अपना काम करते हैं।
पतली व चौड़ी कलाई

पतली कलाई के लोग मन के साफ और बहुत ही भावुक होते हैं। ऐसे लोग किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अपनापन महसूस करने लगते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कलाई चौड़ी होती है तो ऐसे व्यक्तियों को बहुत स्वाभिमानी माना जाता है। यह बहुत सोच समझकर कोई निर्णय लेते हैं और उस निर्णय पर टिके रहते हैं साथ ही घर के बड़ों से ऐसे लोगों की बहुत बनती हैं। वहीं, अगर किसी व्यक्ति की कलाई मोटी है तो यह उसके खुशनुमा होने का प्रतीक है। ऐसे लोग खुद भी खुश रहते हैं और अपने आस पास भी खुशी का माहौल बना कर रखते हैं। यह अपनी बातों से सभी में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं।
यह भी पढ़ें: जानिए किस तरह के पौधे रखने से घर में होती है शांति: Plants Vastu
