नाक के आकार से जानिए व्यक्ति के स्वभाव से जुड़े राज, समुद्रशास्त्र में दर्ज हैं ऐसी बातें: Samudrika Shastra
Samudrika Shastra

Samudrika Shastra: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के हाथ की लकीरों को देखकर उसके व्यवहार, गुण और भविष्य की बातों का पता लगाया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसमें व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट से व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव से जुड़ी बातों के बारे में विस्तार से बताया गया है। किसी भी व्यक्ति के चहरे की बनावट उसके जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। व्यक्ति के चहरे की सुंदरता में नाक का विशेष स्थान होता है।

व्यक्ति की नाक के आकार से उसके जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे मे जाना जा सकता है। कुछ लोगों की नाक बहुत लम्बी होती है तो कुछ लोगों की नाक छोटी होती है। कुछ व्यक्तियों की नाक गोल भी होती है तो कुछ व्यक्तियों की नाक चपटी भी होती है। नाक के आकार का ध्यान रखते समय नाक के नथुनों का भी अध्ययन किया जाता है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि अलग अलग नाक के आकार वाले व्यक्तियों का आचरण, व्यवहार कैसा होता है।

सीधी और चपटी नाक वाले व्यक्ति

Samudrika Shastra
Straight Nose Shastra

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, सीधी नाक वाले व्यक्तियों का स्वभाव काफी सरल होता है, लेकिन इनके मन की बात को समझना आसान नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति बहुत ही शांत और समझदार होते हैं और जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य से काम लेते हैं। जिन लोगों की नाक सीधी और लंबी होती है, ऐसे लोग बहुत अधिक भाग्यशाली और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं। ऐसे लोग बहुत अधिक दयावान होते हैं। चपटी नाक वाले लोग व्यवहार के बहुत ही अच्छे और स्वभाव से ईमानदार होते हैं। ऐसी नाक वाले व्यक्ति किसी भी कार्य में जल्दबाज़ी नहीं करते हैं। ऐसे लोग कला और खेल के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। चपटी नाक वाले लोग अपने कार्यों में निपुण होते हैं और अपने परिवार का नाम रौशन करते हैं।

तीखी, उठी हुई और छोटी नाक वाले व्यक्ति

Samudrika Shastra
Nose Samudrika Shastra

जिन व्यक्तियों की नाक तीखी होती है वह स्वभाव के भी तीखे होते हैं। ऐसे व्यक्ति गुस्सैल प्रकृति के होते हैं। ऐसे लोगों अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठोर मेहनत करते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये अपने जीवन में हर प्रकार के भौतिक सुख भोगते हैं। जिन लोगों की नाक उठी हुई होती है, ऐसे लोग दिल के साफ और बहुत अधिक भरोसेमंद होते हैं लेकिन ये किसी दूसरे व्यक्ति पर जल्दी से भरोसा नहीं करते है। छोटी नाक वाले व्यक्ति धार्मिक प्रवृति के होते हैं और बहुत खुशमिजाज़ होते हैं। छोटी नाक वाले व्यक्ति सभी तरह के वाद विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं।

जिन लोगों की नाक छोटी और मोटी होती है, ऐसे लोग बहुत चालाक होते हैं और अपनी बातों में उलझाकार दूसरों से अपना काम निकलवाते हैं। समाज में ऐसे लोगों का बहुत नाम होता है। जिन व्यक्तियों के नाक का अगला हिस्सा थोड़ा टेढ़ा होता है ऐसे लोग आर्थिक दृष्टि से संपन्न माने जाते हैं। चार उंगलियों जितनी लम्बी नाक वाले व्यक्ति लम्बी आयु वाले होते हैं। बड़े नथुनों वाले व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीते हैं। जिन व्यक्तियों की नाक का आगे का भाग नुकीला होता है और जिन व्यक्तियों के नथूने छोटे होते हैं, ऐसे व्यक्ति किस्मत के धनी होते हैं।

यह भी पढ़ें: बच्चों के कमरे के लिए वास्तु टिप्स: Vastu tips for kids room