एक अच्छे नाम की तलाश में हैं तो इस तरह से रख सकती हैं अपने बच्चों का नाम: Baby Name
Baby Name Ideas

Baby Name: व्यक्ति के जीवन में उसका नाम बहुत मायने रखता है। व्यक्ति की पहचान उसके नाम से की जाती है और नाम का जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। नाम को व्यक्ति अपनी संस्कृति और अपने धर्म से जोड़ कर देखता है। कई बार इंसान अपने धर्म के अनुसार नाम रखता है तो कभी राशि के अनुसार या फिर उसे प्रभावित करने वाले लोगों के नाम पर अपने बच्चे का नाम रखता है। आप किसी को उसके नाम से ही याद रख पाते हैं उसके गुण उसके नाम के बाद ही आते हैं। तो जब नाम व्यक्ति के जीवन में इतना महत्वपूर्ण है तो क्यों न आप भी नाम को गंभीरता से समझें और अपने बच्चों को एक अच्छा नाम दें। चलिए जानते हैं कि आप अपने बच्चे का नाम किस तरह से रख सकती हैं। 

1) राशि के अनुसार

राशि के आधार पर कई लोग अपने बच्चों का नाम रखते हैं। राशि के अंतर्गत जो भी अक्षर होते हैं उनसे नाम रखे जाते हैं। ये तरीका बेहद पुराना है जिसके अनुसार नाम रखे जाते हैं। पुराने समय से लोग ये मानते हैं कि इस तरह नाम रखना बहुत शुभ होता है। इसमें आपको अक्षर के बारे सोचना भी नहीं पड़ता आपको आसानी से एक अक्षर मिल जाता है।  

Baby Name
Baby Name According To Zodiac

2) देवी और देवताओं के नाम पर

पुरातन काल ही नहीं बल्कि आज भी लोग अपने धर्म के देवी देवताओं के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखना पसंद करते हैं। उनका यकीन होता है कि वो जब अपने बच्चों को पुकारेंगे तो अपने ईष्ट का नाम ले सकेंगे यानी ईश्वर का नाम उनकी जबान पर बार-बार आ सकेगा और इस तरह ईश्वर का नाम उनके घर में गूंजेगा। आज भी लोग अपने ईष्ट के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखना पसंद करते हैं।

3) विदेशी नाम

आज कल लोगों को ग्रीक नाम रखने का शौक हो गया है। अंग्रेज़ी के नाम में भी लोगों की रूचि बढ़ी है। इस तरह के नाम काफी पसंद किए जा रहे हैं। ग्रीक नाम रखने की वजह जो ज़्यादातर लोगों को लगती है वो है इसका अलग होना। आप उसे ही याद रख पाते हैं जो कुछ अलग हो ऐसे में ग्रीक नाम आपको एक अलग पहचान देते हैं और वो अपनी ओर आकर्षित भी करते हैं।  

4) पसंदीदा व्यक्ति से प्रभावित नाम

कई बार हमारे जीवन में ऐसे लोग होते हैं जन्हें हम बहुत पसंद करते हैं या उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं तो हम उनके नाम पर अपने बच्चों का नाम रखना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो कोई अभिनेता हो या कोई अभिनेत्री या फिर कोई आम व्यक्ति लेकिन आपकी नजर में बेहद ख़ास। ज़्यादातर लोग इस तरह नाम रखना पसंद करते हैं। 

5) पेरेंट्स का नाम जोड़कर नाम रखना

आजकल हम कई माता पिता को देखते हैं कि वो अपने-अपने नाम का हिस्सा जोड़कर अपने बच्चे का नाम बनाते हैं। ये एक अच्छा तरीका है बच्चों का नाम रखने का। इस तरह आप एक प्यारा नाम रख सकते हैं। कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भी अपने बच्चों के नाम रखे हैं। 

आप इन तरीकों से अपने बच्चों के नाम रख सकते हैं। क्योंकि आप नाम के महत्व को समझते हैं तो इसलिए ऐसा नाम रखें जो आपके बच्चों को एक अलग पहचान देता हो।  

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...