वे दिन गए जब महिलाएं घर पर बैठकर घर का काम करती थीं और बच्चों की देखभाल करती थीं। आज महिलाएं पहले से कहीं अधिक सशक्त हैं, और वे अपनी खुद की पहचान चाहती हैं। शादी और बच्चे अब उन्हें अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने से नहीं रोक रहे हैं। यहां हम गृहिणियों के लिए उन कोर्स के बारे में बताएंगे जो वो घर बैठे कर सकती हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

कंटेंट राइटिंग कोर्स

Content Writing Course

कंटेंट राइटिंग और कंटेंट मार्केटिंग का चलन बढ़ रहा है। डिजिटलाइजेशन के कारण अब अधिकतर काम वेबसाइट पर होने लगा है।

कंटेंट राइटिंग जॉब का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कंटेंट राइटिंग के लिए केवल एक कॉन्सटेंट इंटरनेट कनेक्शन और एक कंप्यूटर की जरूरत होती है। कंटेंट राइटिंग और आसानी से फ्रीलांसिंग में कई रिमोट-बेस्ड जॉब्स हैं।

इस तरह की नौकरियों में वे अपनी सुविधानुसार काम कर सकते हैं। इससे वर्क लाइफ बैलेंस भी सही रहता है। कुछ लोग ब्लॉगिंग से शुरुआत करके कंटेंट राइटिंग के तौर पर काम शुरू करते हैं। कुछ गृहिणियां जो कंटेंट में अपना करियर बनाना चाहती हैं, लेकिन यह नहीं जानती कि करियर कैसे बनाया जाए, उन्हें इसके लिए कोई कोर्स करना चाहिए। कंटेंट राइटिंग कोर्स गृहिणियों के लिए सबसे अच्छे कोर्स में से एक है।

ऑनलाइन आपको कई प्लेटफॉर्म मिल जाएंगे जहां से आप कंटेंट राइटिंग कोर्स के लिए एनरोल कर सकती है।

डिजिटल मार्केटिंग

Digital Marketing Course

कई महिलाएं जो मार्केटिंग में अपना करियर करना चाहती हैं उनके लिए डिजिटल मार्केटिंग में एक कोर्स के बेहतर ऑप्शन है। ट्रेडिशनल मार्केटिंग के लिए फील्ड जॉब करने की आवश्यकता होती है, इसलिए कई लोगों को शादी और बच्चों के बाद ट्रेडिशनल मार्केटिंग मुश्किल लगती है। इंटरनेट स्पेस के विस्तार और बिजनेस के ऑनलाइन होने के साथ, डिजिटल मार्केटिंग बहुत इंपोर्टेंट हो चुका है।

डिजिटल मार्केटिंग में SEO, SEM, वेब एनालिटिक्स कंटेंट राइटिंग, कंटेंट मार्केटिंग आदि जैसे कई मॉड्यूल हैं।

आप घर बैठे इस कोर्स के लिए एनरोल कर सकते हैं। ये कोर्स 3-6 महीने तक के शॉर्ट-ड्यूरेशन कोर्स होने के साथ साथ लॉन्ग-ड्यूरेशन कोर्स भी मौजूद है।

यह भी देखे-इन टिप्स को अपनाकर बगीचे से घास-फूस हटाएं

इंटीरियर डिजाइनिंग

Interior Designing Course

गृहिणियों के लिए एक इंटीरियर डिजाइनिंग कोर्स भी टॉप कोर्स में से एक है। बहुत सारी महिलाएं हैं जो ड्राइंग और कला में अच्छी हैं। एक इंटीरियर डिजाइनिंग कोर्स उसी में करियर बनाने के लिए ट्रेन करता है। इस कोर्स में आप कलर कोंट्रास्ट, फ्रेमिंग, प्रोडक्ट मटेरियल, घर के आधार पर सजाने का तरीका जैसी चीजें सीखते हैं।

एक इंटीरियर डिजाइनर को जॉब करने के लिए ऑफिस जाने की आवश्यकता होती है। कई संस्थान हैं जो ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन क्लास भी प्रोवाइड कराते हैं। अगर आपको डिजाइनिंग में इंट्रेस है तो आपके लिए ये बेहतर कोर्स साबित हो सकता है।

वेब डिजाइनिंग

Web Designing Course

एक वेब डिजाइनिंग कोर्स को भी गृहिणियों के लिए बेस्ट कोर्स में से एक माना जाता है। अगर आपने कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी की समझ रखती हैं तो आप वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर सकते हैं। एक वेब डिजाइनिंग कोर्स आम तौर पर एक शॉर्ट-टर्म कंप्यूटर कोर्स होता है जो कैंडिडेट को वेबसाइट बनाने, डिजाइन करने और डेवलप करने के लिए ट्रेन करता है।

आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के साथ-साथ एचटीएमएल, जावास्क्रिप्ट, सीएसएस, यूएक्स, और विजुअल डिजाइनिंग जैसी सभी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे टेक्निकल चीजें सिखाई जाएंगी।

वेब डिजाइनिंग में करियर बनाने वाले लोगों के लिए कई वर्क ऑप्शन मौजूद हैं। आप वेब डिजाइनिंग में पार्ट टाइम जॉब या फ्रीलांस कर सकते हैं।

ज्वेलरी डिजाइनिंग कोर्स

Jewellery Designing Course

 अगर आपको ज्वेलरी में इस्तेमाल होने वाले स्टोन में इंटरेस्ट है तो ज्वेलरी डिजाइनिंग में करियर आपके लिए सबसे सही रहेगा। यह कोर्स गृहिणियों के लिए सबसे अच्छे कोर्स में से एक रहा है।

वो दिन गए जब लोग सिर्फ नाम के लिए सोना, हीरा खरीदते थे। आज हर खरीदार फैशनेबल और ट्रेंडी ज्वेलरी चाहता है।

कई कॉलेज ज्वैलरी डिजाइनिंग में डिग्री प्रदान करते हैं, जो आम तौर पर 1 वर्ष की अवधि की होती है। जबकि कई ऑनलाइन संस्थान हैं जो इंटर्नशिप के साथ शॉट टर्म कोर्स प्रदान करते हैं। इससे ये फायदा होता है कि कोर्स के साथ साथ आप एक्सपीरियंस भी हो जाते हैं।

टीचिंग कोर्स

Teaching Course

ये एक डिप्लोमा कोर्स हैं जिसे पूरा करने में एक साल का समय लगता है। साथ ही आपको शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन कोर्स भी मिल जाता हैं। ये कोर्स उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो टीचिंग में करियर बनाना चाहती हैं।

टीचिंग में डिप्लोमा कोर्स और शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन कोर्स आपको प्री-प्राइमरी सेक्शन में नौकरी दिला सकते हैं, अगर आपकी प्राइमरी सेक्शन में टीचिंग में दिलचस्पी है, तो आप बी.एड कोर्स करने पर भी विचार कर सकते हैं।

निजी स्कूलों में प्राइमरी सेक्शन में पढ़ाने के लिए बीएड कोर्स अनिवार्य है। यह 2 साल का फुल टाइम कोर्स है जहां मेरिट के आधार पर या कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। बी.एड कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, आपको स्कूल में अनेक अवसर प्राप्त होंगे।

फॉरेन लैंग्वेज कोर्स

Foreign Language Course

विदेशी भाषाओं जैसे स्पेनिश, जर्मन, जापानी आदि के लिए ऑनलाइन कई संस्थान उपलब्ध हैं। इस कोर्स को करने के बाद काफी ऑप्शन मिल जाते हैं। आप एक ही भाषा के ट्रांसलेटर, ट्रांसक्रिप्टर, इंटरप्रेटर और टीचर जैसी नौकरियां पा सकते हैं।

आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ये कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स को करने में दो से तीन साल तक का समय लग सकता है।

योग इंस्ट्रक्टर

Yoga Instructor Course

क्या आप फिटनेस फ्रीक हैं और फिटनेस और मेडिटेशन के जरिए दूसरे लोगों के जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं? अगर जवाब हां है, तो योग इंस्ट्रक्टर कोर्स करने पर विचार करें। कई कॉलेज 3 साल का कोर्स ऑफर करते हैं- योग में ग्रेजुएट बनने के लिए। हालांकि, हाल के दिनों में, कई संस्थानों ने योग इंस्ट्रकटर के लिए ऑनलाइन कोर्स की सुविधा भी दी है।

इस कोर्स को पूरा करने के बाद, योग इंस्ट्रक्टर के रूप में अलग अलग स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों और कॉलेजों में नौकरी मिल सकती है जो आमतौर पर पार्ट टाइम नौकरी होती है। आप अपना योगाभ्यास भी शुरू कर सकते हैं क्योंकि इन दिनों फिट रहने के लिए ये काफी चलन में हैं। यह कोर्स गृहिणियों के लिए भी सबसे अच्छे कोर्स में से एक है क्योंकि यह स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।

तो ये हैं वो कोर्स जो आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर आपका इंट्रेस्ट इनके अलावा किसी अन्य फील्ड में है तो उनके ऑनलाइन क्लास के बारे में गूगल के जरिए जानकारी प्राप्त कर एनरोल कर सकते हैं।

Leave a comment