इस देश में वेलेंटाइन डे पर जलाई जाती है लड़कों की तस्वीर, जानिए क्या है कारण: Valentine Celebration
Valentine Celebration in Different Countries

Valentine Celebration: प्यार जितना खूबसूरत एहसास है, उतना ही प्यारा है इसे जताने का तरीका। और बात जब प्यार के दिन वेलेंटाइन डे की हो तो ये तरीके और भी खास हो जाते हैं। दुनियाभर में वेलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन इसको सेलिब्रेट करने के तरीके अलग ही नहीं अनोखे भी हैं। कुछ देशों में तो इस दिन ऐसी परंपराएं प्रचलन में हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं प्यार के ये अनोखे पंचनामे- 

Valentine Celebration: वेल्स में चम्मच में भरकर परोसा जाता है प्यार 

Valentine Celebration
Valentine Celebration in Wales

प्यार के शहर वेल्स में वेलेंटाइन डे 14 फरवरी नहीं 25 जनवरी को मनाया जाता है। प्यार का दिन मनाने का तरीका भी यहां बेहद खास है। यहां कपल एक-दूसरे को आपस में लकड़ी की’लव स्पून्स’ देते हैं। अगर दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं तो इन स्पून्स को गले में पहन लेते हैं, नहीं तो इन्हें वापस लौटा देते हैं।  

जर्मनी का अनोखा रिवाज, जिसमें पिग है स्पेशल 

Valentine Celebration 2023
Valentine Celebration in Germany

वेलेंटाइन डे पर अगर कोई आपको पिग (सूअर) की शेप की चॉकलेट दे तो क्या आपको अच्छा लगेगा? शायद नहीं! लेकिन जर्मनी में ये प्यार की निशानी है। यहां पिग को प्यार का प्रतिनिधि माना जाता है। इसलिए वेलेंटाइन डे पर प्रेमी कपल एक दूसरे को पिग शेप चॉकलेट या फिर पिग थीम गिफ्ट देते हैं। जिंजर ब्रेड या जिंजर बिस्कुट भी एक दूसरे को दिए जाते हैं। 

फिलीपींस में लोगों को मिलते हैं लाइफ पार्टनर  

Valentine Celebration in other countries
Valentine Day Celebration in Philippines

फिलीपींस में वेलेंटाइन डे हर साल सैकड़ों लोगों के लिए यादगार बन जाता है, क्योंकि इस दिन उन्हें अपना लाइफ पार्टनर मिल जाता है। दरअसल, यहां वेलेंटाइन डे पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सामूहिक विवाह करवाया जाता है। 

फ्रांस में इसलिए जला दी जाती है लड़कों की तस्वीर 

Valentine's Celebration
Pictures of boys are burnt in France

फ्रांस दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। ऐसे में प्यार का दिन यहां खास होना तो बनता है। वेलेंटाइन डे पर यहां लड़के और लड़कियां एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन अगर लड़की को कोई लड़का पसंद नहीं होता तो ऐसे में वह लड़कों की तस्वीरों को आग लगा देती है।   

जापान: बॉयफ्रेंड ही नहीं, हाफ बॉयफ्रेंड के लिए भी चॉकलेट 

Valentine Celebration
Valentine’s Day in Japan

वैसे तो आजकल लगभग हर देश में लड़के और लड़कियां दोनों ही वेलेंटाइन डे पर एक दूसरे के लिए गिफ्ट लेते हैं, लेकिन जापान में ऐसा नहीं है। प्यार के मीठे-मीठे से एहसास को जाहिर करने के लिए यहां लड़कियां ही लड़कों के लिए चॉकलेट खरीदती हैं। इसके एक महीने बाद यहां वाइट डे सेलिब्रेट किया जाता है। अगर लड़का भी लड़की को पसंद करता है तो वह इस दिन प्यार के इजहार के साथ दोगुनी चॉकलेट लड़की को गिफ्ट करता है। यहां रिश्तों के अनुसार चॉकलेट भी अलग-अलग दी जाती है। यानी अगर लड़की आपको प्रेमी नहीं लेकिन दोस्त से कुछ बढ़कर मानती है तो वह आपको गिरी चोको या फिर ऑब्लिगेटरी चॉकलेट देगी। अगर वह आपसे प्यार करती है तो वह आपको होन्मेई चोको देगी। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...