कौन है गरिमा अरोड़ा, यहां जानिए: Garima Arora Journey
Garima Arora Life Journey

मिशेलिन स्टार जीतने वाली पहली भारतीय महिला है गरिमा अरोड़ा

नए चेहरे के रूप में गरिमा अरोड़ा ने मशहूर सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना और रणवीर बरार के साथ बतौर जज शुरुआत की है।

Garima Arora Journey: MasterChef India Season 7 Judges का आगाज़ बड़े जोर-शोर के साथ हो गया है और कई राज्यों के टैलेंटेड होम कुक्स अपनी डिश का स्वाद जजेस को चखा रहे हैं। इस बार का MasterChef India Season 7 में पहली बार महिला जज गरिमा अरोड़ा शामिल हुई हैं। नए चेहरे के रूप में गरिमा अरोड़ा ने मशहूर सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना और रणवीर बरार के साथ बतौर जज शुरुआत की है।

Garima Arora Journey:मिशेलिन स्टार जीतने वाली पहली भारतीय महिला

गरिमा अरोड़ा मास्टर शेफ इंडिया में पहली महिला जज होने का खिताब तो अब पा ही चुकी हैं लेकिन वह नवंबर 2018 में मिशेलिन स्टार जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी रह चुकी है। मिशेलिन स्टार एक रेटिंग सिस्टम के तौर पर काम करता है, जिसमें रेस्त्रां की गुणवत्ता योग्यता प्रसिद्धी की रेटिंग की जाती है। 

पायलट बनने की भी रह चुकी है इच्छुक 

गरिमा ने नवंबर 2018 में आउटलुक ट्रैवलर के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि कहा वह हमेशा अपने पति जो कि पायलट के रूप में कार्यरत है, उनसे कहती हैं कि अगर वह शेफ़ नहीं होती, तो वह भी अपने पति की तरह ही एक पायलट के रूप में पहचान बनाती।

पत्रकार के रूप में भी कर चुकी है काम

गरिमा ने पाक कला के क्षेत्र में आने से पहले फार्मा पत्रकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। 1 साल तक पत्रकार के रूप में काम करने के बाद उन्हें पाक कला की तरफ़ अपनी रूचियों का एहसास हुआ और साथ ही मां बाप की शेफ़ बनने की इच्छा को पूरी करने के लिए भी गरिमा ने कुकिंग में अपनी दिलचस्पी के लिए पेरिस को चुना और वहां अपने सपनों को पूरा करने के लिए बेहतरीन डिशेज बनानी सीखी जो कि उनकी स्किलस को धीरे धीरे बढ़ाने में कामयाब रही।

गॉर्डन रैमजे और रेने रेडजेपी के साथ किया काम

Garima Arora Journey 2023
Garima Arora Journey and Style

गरिमा ने सेलिब्रिटी शेफ गॉर्डन रैमजे और रेने रेडजेपी के साथ भी काम किया है। वहीं उन्होंने दुबई और कोपेनहेगन (डेनमार्क) के भी अव्वल रेस्त्रां में भी अपनी सेवाएं दी हैं जहां मिक्स डिशेज़ को उनके बेस्ट फूड के लिए भी सराहा गया है। बात की जाए बैंकॉक के गगन आनंद के रेस्टोरेंट की तो वहां के किचन मे गरिमा ने अपनी एकल ज़िम्मेदारी से काम किया है और बहुत ही उपलब्धि हासिल की है।

ये भी है प्लानिंग

आनंद ने ही अरोड़ा को भारत जाकर रेस्टोरेंट खोलने की बात कही लेकिन भारत में अभी यह डील कुछ कारणों की वजह से पूरी नहीं हो पाई, लेकिन एक इंवेस्टर की वजह से उन्हें बैंकॉक मे गगन रेस्टोरेंट के सामने ही एक GAA खोलने के मौका दिया। जो कि एक प्रकार की रेस्टोरेंट ही है। लेकिन जहाँ भी उन्होंने काम किया है वहां वह पारंपरिक भारतीय खाना पकाने की तकनीक का पालन करने के लिए जानी जाती हैं।

पूरी तरह से अद्वितीय अनुभव बनाने के लिए स्थानीय सामग्री का उपयोग करने वाली गरिमा के रेस्टोेरेंट किचन में सात देशों के 18 लोग शेफ के रूप में रसोई को संभालते है जो कि उनके मेन्यू को काफी विभिन्न बनाता है।यहां कस्टमर्स 10-14 कोर्स का टेस्टिंग मेन्यू चुन सकते हैं और ऑर्डर भी कर सकते हैं। बहुत सारी ऐसी भिन्न भिन्न डिशेज़ हैं, जिन्हें यहां आने वाले बहुत पसंद करते हैं।

जानिए परिवार के बारे में 

Garima Arora Journey and Style
Garima Arora Journey with Family

गरिमा अरोड़ा के परिवार में उनका एक भाई और माता पिता हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि उनके पिता जो कि खुद भी एक शेफ़ ही हैं उनकी सीख से वह आज इस मुकाम पर हैं।पिता ने ही शेफ़ बनने के उनके सपने को पूरा समर्थन दिया है और बहुत मज़बूती से हर मुश्किल का सामना करने के लिए प्रेरित भी किया है। उनके साथ साथ गरिमा की पूरी टीम का भी पिता ने हमेशा मनोबल बढाया है। अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर फ़िलहाल उन्होंने सार्वजनिक कोई बात नहीं की है।