Shahid on OTT: बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों लगातार ओ टी टी की दुनिया में कदम रखते दिखाई दे रहे हैं। माधुरी दीक्षित से लेकर अजय देवगन और सुनील शेट्टी जैसे सितारे अपने ओटीटी डेब्यू से काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। अब इस लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। फिल्म फर्जी से शाहिद कपूर ने अपना ओटीटी डेब्यू करने की तैयारी कर ली है। इसका टीजर सामने आ चुका है जिसमें शाहिद कपूर का आर्टिस्ट अवतार देखने को मिल रहा है।
Shahid on OTT: फर्जी का टीजर हुआ रिलीज
शाहिद कपूर एक बार फिर अपनी धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। फर्जी का टीजर वीडियो अमेजन प्राइम वीडियो पर फैंस के लिए शेयर किया गया है और एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वीडियो साझा की है। फिल्म में विजय सेतुपति, केके मेनन, जाकिर हुसैन, भवन अरोड़ा समेत कई सितारे दिखाई देंगे।
टीजर में शाहिद पेंटिंग करते दिखाई रहे हैं और डायलॉग आ रहा है कि ‘लोगों को लाइफ का नया फेस पसंद आएगा? लेकिन आर्टिस्ट तो आर्टिस्ट होता है’। इसके बाद फर्जी शब्द कैनवास पर नजर आया।
फैन्स कर रहे हैं फर्जी का इंतजार
टीजर वीडियो सामने आने के बाद इस पर फैंस के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए हैं। शाहिद कपूर को समर्थन करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार होने की बात कर रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि साल 2023 शाहिद कपूर का होने वाला है। हालांकि फैंस की इन दुआओं के बीच शाहिद कपूर अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत पाते हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी क्योंकि उनकी बीते साल आई फिल्म जर्सी जिसमें उन्होंने स्पोर्ट मैन की भूमिका निभाई बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी कमाल नहीं दिखा सकी थी।
