अलग अलग जगह से आये इन कंटेस्टेंट ने किया जज को इम्प्रेस: MasterChef India 7
MasterChef India 7

MasterChef India 7: खान पान की दुनिया का बेहतरीन कुकिंग रियलटी शो मास्टर मास्टरशेफ इंडिया अपने नए सीजन के साथ वापस आ गया है। दर्शक शो को बेहद पसंद कर रहे हैं। 2 जनवरी 2023 को शुरू हुआ मास्टरशेफ इंडिया अब अपने नए अंदाज में दर्शकों का दिल जीत रहा है। मास्टरशेफ इंडिया शो में जज की भूमिका में शेफ रणवीर बरार, शेफ गरिमा अरोड़ा, शेफ विकास खन्ना है। यह 3 शेफ्स दुनिया के अलग-अलग खाने का स्वाद लेंगें और फेमस टाइटल को जीत पाएंगे। यह सभी शेफ्स अलग-अलग कंटेस्टेंट के बनाए गए पकवानों का स्वाद लेकर उन्हें परखेंगें।

MasterChef India 7: इन कंटेस्टेंट ने जज को किया इम्प्रेस

मास्टरशेफ इंडिया में शेफ विकास असम से एक लड़के को लेकर आए। जिसका खाना बनाने के पीछे का टैलेंट और उसका डेडिकेशन बहुत पंसद आया। यह लड़का इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालता था और उसकी यह रेसिपी विकास को बहुत अच्छी लगी। जिसके बाद शेफ विकास उसे लेकर शो में आए। मास्टरशेफ इंडिया शो में एक दादी आई जिनके हाथों की डिश भी जजेस को काफी पसंद आई। ऐसे कई कंटेस्टेंट शो में आये जिनका कुकिंग पेशा है और आज भी अपने इस टैलेंट को जिंदा रखा है। एक महिला जो एंटरप्रेन्योर है और साथ में कुकिंग की डिश में रिसर्च भी कर रही हैं। ऐसे कई कंटेस्टेंट शो में आये। शो में आगे कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी आये जिन्होंने काफी समय बाद कुकिंग को पेशा बनाया। लेकिन अब कंटेस्टेंट की डिश क्या कहती है यह आगे शो में पता चलेगा। क्या जजेस शो में आने वाले कंटेस्टेंट की डिश से इम्प्रेस हो पाते हैं या नहीं। हालांकि अब मास्टर इंडिया शो में जजेस किसकी डिश को पंसद करते हैं और कौन इस शो का टाइटल जीत पाता है यह शो में आगे पता चलेगा। लेकिन यह शो अब दर्शकों की पहली पसंद है।

कौन बनेगा मास्टर शेफ इंडिया

मास्टरशेफ इंडिया शो में मास्टरशेफ का टाइटल जीतने के लिए इस शो में कई देश दुनिया के कई लोग हिस्सा ले रहे हैं। कई कंटेस्टेंट शो में आकर अपने बनाए यूनिक और स्पेशल पकवान के साथ जजेस के सामने होंगे जो अपने पैशन से प्रोफेशन तक का अपना सफर शुरू कर पाएंगे। मास्टर शेफ गरिमा कहती है कि “हम मास्टरशेफ इंडिया शो के जरिए एक होम कुक ढूंढ रहे हैं जो टेस्ट मेकर होने के साथ-साथ चेंज-मेकर भी हो। क्योंकि मास्टरशेफ यह मात्र एक टाइटल ही नहीं बल्कि एक एटीट्यूड है”। वहीं शेफ विकास कहते हैं कि “जिसकी डिश का स्वाद हमारी जुबान को नहीं बल्कि हमारी रूह को भी जीत लेगा, मास्टरशेफ वहीं बनेगा”। शेफ विकास कहते हैं कि “मैं होम कुक की डिशेस के पीछे के कुछ मसालेदार किस्सों को चखने आया हूं और जिस का फैन पूरा हिंदुस्तान बनेगा”।